सोमवार, 13 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Varanasi Crime News: भाजपा नेता समेत 10 पर 50 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप, आयुष्मान कार्ड के नाम पर रिटायर्ड टीचर को ठगा, FIR​ | 20 हजार रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह​ | सुपरबग्स कैसे करते हैं इम्यून सिस्टम को नाकाम? नई रिसर्च में मिला फंगल इन्फेक्शन से लड़ने का कारगर तरीका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती को किया गया हाउस अरेस्ट, बेटी इल्तिजा ने एक्स पर किया दावा​

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती को श्रीनगर में शहीद दिवस समारोह से पहले उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने रविवार को यह दावा किया। इल्तिजा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर हमें नजरबंद कर दिया […]

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती को श्रीनगर में शहीद दिवस समारोह से पहले उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने रविवार को यह दावा किया। इल्तिजा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर हमें नजरबंद कर दिया गया है। इसके पीछे क्या कारण हैं, यह जम्मूकश्मीर पुलिस ही बेहतर बता सकती है। बता दें कि जम्मूकश्मीर में 13 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 1931 में श्रीनगर की केंद्रीय जेल के बाहर डोगरा सेना की गोलीबारी में मारे गए 22 लोगों की स्मृति में मनाया जाता है।

इल्तिजा ने सरकार पर बोला हमला

हालांकि, 2020 में उपराज्यपाल प्रशासन ने इस दिन को राजपत्रित अवकाशों की सूची से हटा दिया था। इल्तिजा ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि क्या यही वह सामान्य स्थिति है जिसे वे कश्मीर में स्थापित करने का दावा करते हैं? इसमें कोई संदेह नहीं है कि स्थानीय सरकार भी इसमें मिली हुई है और अपनी जरूरत के हिसाब से सिधरा में घरों को ढहाने तथा विरोधियों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।

एक्स पर शेयर किया वीडियो

इल्तिजा एक्स पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में महबूबा मुफ्ती के घर के बाहर कुछ पुलिसकर्मी खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ एक महिला भी बात करते हुए दिखाई दे रही है। वहीं घर के बाहर एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी भी खड़ी हुई दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY