बुधवार, 29 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
पहले गर्लफ्रेंड पर दागीं तीन गोलियां, फिर खुद को मारी गोली… मेरठ में प्रेम-प्रसंग में खूनी खेल!​ | Gluten Free Diet Trend: ग्लूटेन कैसे शरीर को पहुंचाता है नुकसान, ये लोग रहे अलर्ट, एक्सपर्ट ने बताया​ | ओलंपिक 2028 खेलने के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, बुमराह, मयंक और प्रिंस के साथ इन खिलाड़ियों को मौका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन​

पंजाब में हाई टेक नकल को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच एक और आंदोलन से प्रदेश सरकार की मुश्किलें बढ़ गई है. चंडीगढ़ में वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये हैं. आज ये प्रदर्शनकारी अपनी मांग को […]

पंजाब में हाई टेक नकल को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच एक और आंदोलन से प्रदेश सरकार की मुश्किलें बढ़ गई है. चंडीगढ़ में वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये हैं. आज ये प्रदर्शनकारी अपनी मांग को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर मार्च करने की तैयारी में हैं.

इन प्रदर्शनकारियों को रोकने की पुलिस ने रोकने का प्रबंध कर लिया है. इसी के मद्देनजर चंडीगढ़मोहाली बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इस बीच प्रदर्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है.

वाटर कैनन वाहन पर चढ़े प्रदर्शनकारी
दरअसल, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़मोहाली बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं. इसके साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल भी कर रही है. जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर चढ़ने लगे तो उन्हें तितरबितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसी दौरान वारिस पंजाब दे का एक कार्यकर्ता वाटर कैनन वाहन पर ही चढ़कर नारेबाजी करने लगा, जिसका वीडियो भी सामने आया है. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उनके सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य सिख नेताओं की रिहा कर दिया जाए.

कौन है अमृतपाल सिंह?
बता दें कि अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से सांसद है और वारिस पंजाब दे का प्रमुख है. अमृतपाल ने साल 2024 का लोकसभा चुनाव जेल में रहते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था और जीत हासिल की थी. अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लेकर असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में भेज दिया गया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY