सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP में 41 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों में बदले ADM-SDM; यहां देखें पूरी लिस्ट​ | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, नई SIT में फोरेंसिक ऑडिटर जोड़ने के निर्देश, दो हफ्ते में मांगी जांच रिपोर्ट​ | जिस जौहर यूनिवर्सिटी पर DM ने दिया बुलडोजर चलाने का आदेश, उस पर कमिश्नर ने क्यों लगाई रोक? जानिए​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Sawan Somwar 2026: इस साल कब है सावन का पहला सोमवार? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि​

Sawan Pehla Somwar 2026 Date: सावन का पावन महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है. यह महीना शिव जी को समर्पित है. ऐसे में सावन माह में भक्त विधिविधान से शिव जी की पूजा करते हैं. वहीं सावन माह के सोमवार दिन का बड़ा महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि शिव जी […]

Sawan Pehla Somwar 2026 Date: सावन का पावन महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है. यह महीना शिव जी को समर्पित है. ऐसे में सावन माह में भक्त विधिविधान से शिव जी की पूजा करते हैं. वहीं सावन माह के सोमवार दिन का बड़ा महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि शिव जी को सोमवार दिन और सावन माह अति प्रिय है.

सावन के सोमवार पर सुबह के समय विधि अनुसार शिवलिंग पर जल चढ़ाएं. भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सावन के सोमवार का व्रत कर सकते हैं. आइए जानें सावन का पहला सोमवार कब है और इस दिन का शुभ मुहूर्त क्या है. शिव की पूजा विधि भी विस्तार से जानेंगे.

सावन का पहला सोमवार कब है?
सावन की शुरुआत इस साल 30 जुलाई 2026 को हो रही है और 28 अगस्त 2026 को महीने का समापन हो रहा है. ऐसे में इस सावन कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं. सावन का पहला सोमवार इस साल 03 अगस्त 2026 को पड़ रहा है. इस दिन भगवान शिव की विधिविधान से पूजा कर फलाहार व्रत का संकल्प कर सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ अपने भक्त पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखते हैं.

सावन के पहले सोमवार को शुभ मुहूर्त
सूर्योदय का समय सुबह 05:43 बजे.

सूर्यास्त शाम 07:11 बजे.

सुबह अमृत चौघड़िया सुबह 05:43 बजे से लेकर 7:24 बजे तक.

शुभ चौघड़िया सुबह 09:05 बजे से लेकर 10:46 बजे तक.

लाभ चौघड़िया दोपहर 03:49 बजे से लेकर 05:30 बजे तक.

शाम में अमृत चौघड़िया 05:30 बजे से लेकर 07:11 बजे तक

प्रदोष काल का समय शाम को 6:26 बजे से लेकर 07:56 बजे तक

सावन के पहले सोमवार की पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें और फिर शिवलिंग पर जल अर्पित करें.

शिव जी का ध्यान कर व्रत का संकल्प करें.

शिव जी की कथा सुनें और फिर मंत्रों का जाप करें.

चौकी पर साफ वस्त्र बिछाएं और शिव जी की प्रतिमा स्थापित करें.

अब विधि अनुसार शिवजी की पूजा करें,

प्रदोष काल में भी शिवजी जी की पूजा कर सकते हैं.

शाम के समय शिवजी का अभिषेक शहद से करें.

दूध, पवित्र जल, शक्कर, दही आदि शिवलिंग पर चढ़ाएं.

बेलपत्र, पुष्प धूपदीप आदि चढ़ाएं न शिव जी की आरती करें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY