सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
बंदूकधारियों का खूनी हमला, अंधाधुंध गोलीबारी-30 लोगों की मौत​ | ऐसा केक खाएंगे तो उल्टी ही आएगी! पेस्ट्री पर दौड़ लगा रहे चूहे, टॉयलेट में रखा है बर्तन…​ | देश में प्लास्टिक के नोटों को लेकर आ गई बडी खबर, हो गई पूरी तैयारी-जानें पूरी खबर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

इंतजार खत्म, अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक नोट होंगे जारी​

जल्द ही लोगों को ₹10 और ₹20 के नए पॉलीमर यानी प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं. केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पहले इन नोटों का फील्ड ट्रायल किया जाएगा और सफल रहने पर इन्हें नियमित रूप से जारी किया जाएगा. वित्त […]

जल्द ही लोगों को ₹10 और ₹20 के नए पॉलीमर यानी प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं. केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पहले इन नोटों का फील्ड ट्रायल किया जाएगा और सफल रहने पर इन्हें नियमित रूप से जारी किया जाएगा.

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को संसद में बताया कि अगर फील्ड ट्रायल सफल रहता है, तो भारतीय रिजर्व बैंक ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोट नियमित रूप से जारी करेगा. लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में पंकज चौधरी ने कहा कि RBI के केंद्रीय निदेशक मंडल की सिफारिश पर भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 25 के तहत सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया था.

इस प्रस्ताव में ₹10 और ₹20 के 100100 करोड़ पॉलीमर नोट फील्ड ट्रायल के लिए जारी करने की अनुमति मांगी गई थी. साथ ही यह भी प्रस्ताव रखा गया था कि अगर फील्ड ट्रायल सफल रहता है, तो इन दोनों मूल्यवर्ग के पॉलीमर नोटों को नियमित रूप से चलन में लाया जाए. पंकज चौधरी ने बताया कि सरकार ने RBI के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

अपडेट जारी है…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY