शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
जंतर-मंतर के मंच से अब सीएम योगी को खुली चुनौती, CJP प्रवक्ता ने ये क्या कह दिया​ | भारी बारिश से देश के कई राज्यों में तबाहीः बाढ़ से 24 घंटे में 19 मौतें, हजारों को किया रेश्क्यू​ | फतेहपुर में ट्रक से टकराई बाइक… हेड कांस्टेबल की मौत, CM की VIP ड्यूटी पर जाते वक्त हुआ हादसा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

6 6 6 4 4 4 4..ईशान किशन का तूफ़ान और तिलक वर्मा की विस्फोटक पारी में उड़ी जिम्बाब्वे, भारत ने बनाए 219 रन​

Team India: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज जिम्बाब्वे की मेजबानी में हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जा रहा है, जहां टॉस जीतकर जिम्बाब्वे की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद ईशान […]

Team India: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज जिम्बाब्वे की मेजबानी में हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जा रहा है, जहां टॉस जीतकर जिम्बाब्वे की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा के तूफानी अर्द्धशतक की बदौलत विशाल स्कोर खड़ा किया.

भारत ने पहले बारी में  निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए और जिम्बाब्वे के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा.

ईशान किशन और तिलक वर्मा ने Team India के लिए खेली तूफानी पारी

भारतीय टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो टीम के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की, लेकिन दोनों ही ओपनर बल्लेबाज आज कुछ खास नही कर सके और जल्दी ही पवेलियन लौट गए. अभिषेक शर्मा ने जहां 8 गेंदों में 8 रन बनाए, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने थोड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उन्होंने 9 गेंदों में 20 रन बनाए.

हालांकि इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी को संभाला, दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई. कप्तान श्रेयस अय्यर 20 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए, वहीं दूसरे छोर से ईशान किशन का विस्फोटक बल्लेबाजी जारी था.

इसके बाद तिलक वर्मा मैदान में ईशान किशन का साथ आए और दोनों ने तेजी से रन बनाना शुरू किया. तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं ईशान किशन 44 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 81 रनों की पारी खेलकर आउट हुए.

भारत ने इन खिलाड़ियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए और जिम्बाब्वे के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा.

दूसरे टी20 के लिए Team India की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन , श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY