बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
‘सरेंडर करो या…’, सुप्रीम कोर्ट ने हनीमून कांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को दिए दो ऑप्शन​ | EPS पेंशन 7,500 रुपये होगी या नहीं? संसद में सरकार ने दिया बड़ा जवाब​ | Rahul Gandhi Press Conference: नेता विपक्ष राहुल गांधी बोले- पिछले 10 सालों में 152 पेपर लीक, एक को भी दोषी नहीं ठहराया, एजुकेशन सिस्टम भ्रष्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Scorpio N का होगा मेकओवर! 15 अगस्त को आ सकती है Facelift SUV, नए फीचर्स से होगी और दमदार​

2026 Mahindra Scorpio N Facelift: महिंद्रा की पॉपुलर एसयूवी Scorpio N, जिसे कंपनी अपनी दमदार और रफटफ लुक के साथ आती है, जो अब एक बड़े अपडेट के लिए तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Scorpio N के फेसलिफ्ट मॉडल को लंबे समय से टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है और इसके 15 अगस्त 2026 […]

2026 Mahindra Scorpio N Facelift: महिंद्रा की पॉपुलर एसयूवी Scorpio N, जिसे कंपनी अपनी दमदार और रफटफ लुक के साथ आती है, जो अब एक बड़े अपडेट के लिए तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Scorpio N के फेसलिफ्ट मॉडल को लंबे समय से टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है और इसके 15 अगस्त 2026 को पेश किए जाने की उम्मीद है. महिंद्रा ने मुंबई में 14 से 16 अगस्त तक एक तीन दिवसीय इवेंट आयोजित करने की योजना बनाई है, जहां नई Scorpio N के साथ कंपनी के दूसरे नए मॉडल्स को भी पेश किया जा सकता है.

डिजाइन में मिलेंगे नए बदलाव

टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि अपने मौजूदा बॉक्सी और मस्कुलर डिजाइन को बरकरार रखेगी. हालांकि, इसके एक्सटीरियर में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें अपडेटेड हेडलैंप्स, नए LED एलिमेंट्स वाली टेललाइट्स, बदले हुए बंपर और पहले से ज्यादा आकर्षक फ्रंट ग्रिल शामिल हो सकते हैं.

इसके अलावा कंपनी नए कलर ऑप्शन भी पेश कर सकती है। हालांकि, एसयूवी के साइज में बदलाव की संभावना कम है. फेसलिफ्ट मॉडल की लंबाई 4,662mm, चौड़ाई 1,917mm, ऊंचाई 1,857mm और व्हीलबेस 2,750mm रहने की उम्मीद है.

केबिन में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

इंटीरियर की बात करें तो नई में मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा आधुनिक फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. इसमें Thar Roxx की तरह बड़ा 10.2इंच फ्रीस्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की संभावना है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगा.

स्पाई शॉट्स में सेंटर AC वेंट्स के आसपास सिल्वर फिनिश एलिमेंट्स भी नजर आए हैं. इसके अलावा नई सीट अपहोल्स्ट्री, अपडेटेड ट्रिम्स, पैनोरमिक सनरूफ और कुछ अन्य प्रीमियम फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं.

इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव

मैकेनिकल अपडेट की बात करें तो Scorpio N Facelift में मौजूदा इंजन ऑप्शन जारी रहने की उम्मीद है. इसमें 2.0लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2लीटर डीजल इंजन मिलते रहेंगे.डीजल इंजन दो पावर ट्यून में उपलब्ध रहेगा. इसका एक वर्जन 132bhp पावर और 300Nm टॉर्क जनरेट करता है, जबकि दूसरा वर्जन 175bhp पावर के साथ मैनुअल गियरबॉक्स में 370Nm और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 400Nm टॉर्क देता है.

वहीं, पेट्रोल इंजन 203bhp की पावर के साथ मैनुअल में 370Nm और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में 380Nm टॉर्क देने में सक्षम है.कुल मिलाकर, नई Scorpio N Facelift में डिजाइन और फीचर्स को अपडेट किया जाएगा, जबकि इसकी दमदार परफॉर्मेंस और SUV वाली पहचान पहले जैसी बनी रहेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY