सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
चावल नहीं बनेंगे चिपचिपे, बस अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स​ | Kia जल्द लॉन्च करेगी नई Hybrid कारें, बेहतर माइलेज और नई टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस​ | गोरखपुर के रामगढ़ताल में हादसा: दो स्पीड बोट की आमने-सामने टक्कर…युवक की मौत, 8 घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वैभव सूर्यवंशी ने गौतम गंभीर को नजरअंदाज कर इन्हें दिया पहला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने का श्रेय​

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जिम्बाब्वे के बीच कल तीसरा टी20 मैच खेला गया. भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी के 81 रनों की बदौलत 192 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 157 रन ही बना सकी. भारत […]

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जिम्बाब्वे के बीच कल तीसरा टी20 मैच खेला गया. भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी के 81 रनों की बदौलत 192 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 157 रन ही बना सकी.

भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 151 रन बनाए. भारतीय टीम की जीत के बाद उन्हें तीसरे टी20 मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी दिया गया. इसके साथ ही वो सबसे कम उम्र में ये कारनामा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi ने गौतम गंभीर को नजरअंदाज कर इन्हें दिया श्रेय

इन दोनों पुरस्कार के मिलने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में वैभव सूर्यवंशी ने इस बारे में कहा कि

“यह सच में बहुत अच्छा लगा. हरारे पहुंचने के बाद 2 या 3 दिनों तक हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही. मैंने यहां अंडर19 वर्ल्ड कप भी खेला था, इसलिए मुझे इस जगह पर खेलने में बहुत मजा आता है. सभी ने मेरा साथ दिया. कप्तान, कोच, सभी खिलाड़ी, इसलिए मैं बहुत खुश हूं. मेरा गेम वैसा ही है जैसा मैं T20 क्रिकेट में खेलता हूं. मैं बस टीम के लिए वही करने की कोशिश कर रहा था. तीनों मैचों में, मैंने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की.”

वैभव सूर्यवंशी इस बात से हैं खुश

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान अपनी खुशी जताते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि

“अगर मुझे अच्छी शुरुआत मिलती, तो मैं इनिंग को और बड़ा बनाना चाहता था. मेरा बस यही तरीका था. मैं जो शॉट खेलता हूं, वही मैं प्रैक्टिस करता हूं. मैं बस प्रैक्टिस सेशन में जो कुछ भी करता हूं, उसे मैच में दोहराने की कोशिश करता हूं. ये सच में सपना सच होने जैसा पल है. अपना पहला मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड पाकर मैं बहुत खुश हूं.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY