सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
अगले 14 घंटें खतरनाक, 80kmph की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, IMD ने जारी किया भारी अलर्ट​ | अब सस्ती पड़ेगी इलेक्ट्रिक कार, BaaS मॉडल से बैटरी का झंझट खत्म; 1Km का खर्च ₹2.6 से शुरू​ | VVS Laxman ने की Vaibhav Suryavanshi की तारीफ, बोले- 15 साल के इस युवा खिलाड़ी की Game Awareness में हुआ जबरदस्त सुधार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Kia जल्द लॉन्च करेगी नई Hybrid कारें, बेहतर माइलेज और नई टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस​

Kia भारत में हाइब्रिड कारों की दुनिया में बड़ा कदम रखने की तैयारी कर रही है. कंपनी आने वाले कुछ सााल में कई नए हाइब्रिड मॉडल लॉन्च कर सकती है. इसका मकसद ग्राहकों को बेहतर माइलेज, कम ईंधन खर्च और टैक्नलोजी वाली कारें उपलब्ध कराना है. इस लाइनअप में SUV से लेकर MPV तक कई […]

Kia भारत में हाइब्रिड कारों की दुनिया में बड़ा कदम रखने की तैयारी कर रही है. कंपनी आने वाले कुछ सााल में कई नए हाइब्रिड मॉडल लॉन्च कर सकती है. इसका मकसद ग्राहकों को बेहतर माइलेज, कम ईंधन खर्च और टैक्नलोजी वाली कारें उपलब्ध कराना है. इस लाइनअप में SUV से लेकर MPV तक कई मॉडल शामिल होंगे. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Kia Sorento Hybrid

Kia की पहली हाइब्रिड कार हो सकती है. इसकी लॉन्चिंग इस साल के आखिर तक होने की उम्मीद है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Skoda Kodiaq और Volkswagen Tiguan जैसी प्रीमियम SUVs से होगा. इसमें 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलने की संभावना है, जो 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा.

Kia Seltos Hybrid

नई जनरेशन की Kia Seltos पहले से ही पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आती है. अब कंपनी इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम जोड़ने की तैयारी कर रही है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है. यह मॉडल अगले साल तक मार्केट में आ सकता है.

Kia Carens Hybrid

Kia अपनी लोकप्रिय और Carens Clavis में भी हाइब्रिड तकनीक लाने की प्लानिंग बना रही है. उम्मीद है कि आने वाले सान में इन दोनों मॉडलों में नया 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन दिया जाएगा. इससे माइलेज बेहतर होगा और ईंधन की खपत कम होगी.

Kia Sonet Hybrid

कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट SUV Sonet के नए जनरेशन मॉडल पर भी काम कर रही है. इसमें नया डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल बेस्ड स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है, जो बेहतर माइलेज पर फोकस करेगा. यह SUV 202829 के आसपास लॉन्च हो सकती है.

Hybrid सेगमेंट पर Kia का फोकस

बढ़ती ईंधन कीमतों और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच Kia अब हाइब्रिड तकनीक पर तेजी से काम कर रही है. आने वाले समय में कंपनी की नई हाइब्रिड कारें उन ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकती हैं, जो इलेक्ट्रिक कार की बजाय ज्यादा माइलेज और आसान इस्तेमाल वाली आधुनिक कार खरीदना चाहते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY