बुधवार, 29 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी, शमी और मुकेश कुमार की हुई वापसी, BCCI ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान​ | डैंड्रफ का बार-बार लौटना पड़ सकता है भारी, जानें कहां हो रही है गलती​ | Infosys Share Price: 3 दिन में 11% भागा इंफोसिस का शेयर, अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा…डिवाइडर से टकराकर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौत, 24 से ज्यादा घायल​

Sambhal Bus Accident: यूपी के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बहजोई कोतवाली क्षेत्र के लहरावन इंटरचेंज के पास यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार सेमी डीलक्स डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई. हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक […]

Sambhal Bus Accident: यूपी के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बहजोई कोतवाली क्षेत्र के लहरावन इंटरचेंज के पास यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार सेमी डीलक्स डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई. हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बस बहराइच से पंजाब के जालंधर जा रही थी. शुरूआती जांच में सामने आया है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस से नियंत्रण हट गया. तेज रफ्तार बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई. कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए. हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और भारी भीड़ जमा हो गई.

पुलिस ने यात्रियों को निकाला बाहर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और राहतबचाव दल मौके पर पहुंच गए. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

संभल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कई घायल गंभीर अवस्था में हैं और उनका इलाज जारी है .प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

कुछ देर के लिए ठप रहा यातायात

हादसे के बाद कुछ समय के लिए गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात सामान्य कराया. पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया.पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY