सोमवार, 20 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
क्या आपके PF खाते में आया 8.25% ब्याज? जानें बैलेंस चेक करने का आसान तरीका​ | अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा गिनती पर सख्ती, SBI की निगरानी में शुरू हुआ नया मॉडल​ | टीम इंडिया की लगातार 3 सीरीज हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम इंडिया, ये खिलाड़ी बना उपकप्तान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs ENG: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जीता ही दिया था, लेकिन गौतम गंभीर की इस जिद की वजह से 27 रनों से हारी टीम इंडिया​

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज लॉर्ड्स में खेला गयाहै, भारतीय टीम अब तक सिर्फ पहला मुकाबला ही इस मैच में जीत सकी है. वहीं इंग्लैंड ने भी 1 मैच में जीत हासिल की थी और सीरीज इस मुकाबले से पहले 11 से बराबरी पर […]

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज लॉर्ड्स में खेला गयाहै, भारतीय टीम अब तक सिर्फ पहला मुकाबला ही इस मैच में जीत सकी है. वहीं इंग्लैंड ने भी 1 मैच में जीत हासिल की थी और सीरीज इस मुकाबले से पहले 11 से बराबरी पर था, ऐसे में ये मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो वाला मुकाबला है.

इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, इंग्लैंड ने ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट और जैकब बेथल की 192 रनों की साझेदारी की बदौलत एवं अंत में जोस बटलर और जो रूट की विस्फोटक पारी की बदौलत 387 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया 360 रन ही बना सकी और भारत को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

इंग्लैंड ने ओपनर बल्लेबाजों की शानदार शुरुआत और बटलर की फिनीश की वजह से बनाया बड़ा स्कोर

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल आज फिर टॉस नही जीत सके, जिसके बाद इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की, और पहले विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी की, जहां जैकब बेथल 91 रन बनाकर आउट हुए. वहीं इसके बाद बेन डकेट और जो रूट के बीच एक और शतकीय साझेदारी हुई.

इस दौरान बेन डकेट 144 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक ज्यादा देर नही टिक सके और सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए, वहीं इसके बाद जोस बटलर और जो रूट ने शानदार फिनीश किया, दोनों ही बल्लेबाजों ने अंतिम 5 ओवरों में तेजी से रन बनाए और इंग्लैंड के स्कोर को 387 रन तक पहुंचाया. जो रूट आज एक बार फिर नाबाद रहे और 48 गेंदों में 74 रन बनाकर गए पुरे सीरीज में उन्हें कोई आउट नही कर सका. वहीं जोस बटलर ने सिर्फ 13 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 41 रन बनाए, जो भारत के हार की अंत में वजह बनी.

Team India के मिडिल ऑर्डर ने फिर किया निराश

भारतीय टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई, पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 147 रनों की साझेदारी हुई, इस दौरान शुभमन गिल 77 रन बनाकर आउट हुए, वहीं उसके बाद विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए और रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी की. रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में आज अपना शतक लगाया और 138 रन बनाकर आउट हुए.

वहीं उसके बाद विकेट का सिलसिला जो शुरू हुआ, टीम इंडिया उससे उबर नही सकी. ईशान किशन 14 तो केएल राहुल 12 रन बनाकर आउट हुए, वहीं श्रेयस अय्यर अपना खाता तक नही खोल सके. इसके बाद मैच में सिर्फ औपचारिकता बची थीं और टीम इंडिया को 18 गेंदों में 60 रनों की जरूरत थी, इस दौरान अक्षर पटेल और गुरनूर बरार मैदान पर थे, लेकिन अक्षर पटेल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की, गुरनूर बरार 14 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं अर्शदीप सिंह ने 6 गेंदों में 3 चौके की मदद से 15 रन बनाए. हालांकि टीम इंडिया 360 रन ही बना सकी और भारत को अंत में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

गौतम गंभीर की जिद पड़ रही Team India को भारी

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर मैच टीम इंडिया को जीता दिया था, लेकिन अंतिम 10 ओवरों में 120 रन होने की वजह से उसे हासिल नही कर सके. 40 ओवर तक भारत ने उसी तरह से बल्लेबाजी की जैसी बल्लेबाजी इंग्लैंड ने किया था, लेकिन इंग्लैंड ने अंतिम 10 ओवरों में भारत की अनुभवहीन गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाया और टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी.

भारतीय तेज गेंदबाजों ने अंतिम 5 ओवरों में जमकर रन लुटाया और लगभग 80 रन खर्च कर डाले, इस दौरान गुरनूर बरार ने 10 ओवरों में 97 तो प्रिंस यादव ने 10 ओवरों में 79 रन खर्च किया, जबकि अर्शदीप ने 72 तो प्रसिद्ध कृष्णा ने 69 रन खर्च किए और भारत के सबसे सफल और किफायती गेंदबाज रहे.

भारत के पास मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं और टीम इंडिया को अगले 1 सालों में ही विश्व कप 2027 खेलना है, लेकिन कोच गौतम गंभीर युवा गेंदबाजों के साथ एक नई टीम बनाने में लगे हुए हैं और यही कारण है कि टीम इंडिया को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY