बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
EV चार्जिंग नेटवर्क के लिए 689 करोड़ रुपये मंजूर, लेकिन अभी तक खर्च निल बटे सन्‍नाटा​ | शेयर मार्केट में ‘भूचाल’: 4 घंटे की ट्रेडिंग में 4 लाख करोड़ रुपये का झटका, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम​ | Chauhaan के मेकर्स पर भड़के जीशान अय्यूब, अजय देवगन की फिल्‍म से हटवाई आवाज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Instagram Replace Audio फीचर लॉन्च: अब बिना डिलीट किए बदलें पुराने Post का Music, सेफ रहेंगे Likes और Comments​

क्या आप भी इंस्टाग्राम पर रेगुलर या कभीकभी पोस्ट करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। असल में कंपनी ने अपने क्रिएटर्स और यूजर्स के लिए शानदार फीचर रोलआउट किया है। जिसके बाद से आप अपनी पुरानी फीड पोस्ट और Carousel पोस्ट का म्यूजिक काफी आसानी से चेंज किया जा सकता है। आपको बताते […]

क्या आप भी इंस्टाग्राम पर रेगुलर या कभीकभी पोस्ट करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। असल में कंपनी ने अपने क्रिएटर्स और यूजर्स के लिए शानदार फीचर रोलआउट किया है। जिसके बाद से आप अपनी पुरानी फीड पोस्ट और Carousel पोस्ट का म्यूजिक काफी आसानी से चेंज किया जा सकता है।
आपको बताते चलें कि, कंपनी Replace Audio नाम का नया फीचर लेकर आई है जिसकी मदद से यूजर्स बिना पोस्ट डिलीट किए या दोबार अपलोड किए उसमें नए ऑडियो ट्रैक को ऐड कर सकते हैं। दिलचस्प की बात यह है कि ऐसा करने से पोस्ट के लाइक्स, कमेंट्स, शेयर और रीच पर कोई असर नहीं दिखा।
Instagram पर कैसे करें Replace Audio फीचर का इस्तेमाल?
इसके लिए सबसे पहले आप उस Feed या Carousel पोस्ट को ओपन करें जिसका आप म्यूजिक चेंज कर सकते हैं।
  फिर आप पोस्ट के ऊपक दाईं और दिए गए दो लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें।
  यहां पर Edit ऑप्शन सेलेक्ट करें और फिर Replace Audio को टैप करें।
  अब आप नया गाना या ऑडियो ट्रैक सिलेक्ट कर लें।
  नया ट्रैक सेव करते ही पोस्ट का ऑडियो बदल जाएगा।
इस फीचर के इस्तेमाल से आपके सभी एंगेजमेंट पहले की तरह सेफ रहेंगी। कंपनी द्वारा जारी किए नए फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, इंफ्लुएंसर्स और ब्रांड्स के लिए काफी यूजफुल साबित हो सकती है। पुराने कंटेंट को बिना दोबारा पोस्ट किए नए ट्रेंडिंग सॉन्ग लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY