मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
न उम्र की परवाह, न थकान का डर… 260 KM की दंडवत यात्रा पर निकले 2 मासूम शिवभक्त​ | UP PWD Chief Engineer Posting: उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में 6 चीफ इंजीनियरों की पोस्टिंग, जानें किसकी कहां नियुक्ति, देखें आदेश​ | England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

50KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं… जम्मू से हिमाचल तक भारी बारिश, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी; जानें बिहार-UP सहित इन 20 राज्यों का हाल​

IMD Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई. दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद रात में तेज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया. भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 21 और 22 जुलाई को भी बारिश का येलो […]

IMD Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई. दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद रात में तेज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया. भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 21 और 22 जुलाई को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे.

आईएमडी के अनुसार, 21 से 26 जुलाई के बीच उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. जम्मूकश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. खासतौर पर 21 जुलाई को जम्मूकश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 21 से 23 जुलाई तक बारिश की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 से 24 जुलाई और पूर्वी राजस्थान में 23 से 26 जुलाई के बीच अच्छी बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने केवल बारिश ही नहीं, बल्कि आंधीतूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है. जम्मूकश्मीर में 21 से 26 जुलाई के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है.

मध्य भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 21 से 26 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 से 23 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. विदर्भ में भी 23 जुलाई को भारी बारिश के आसार हैं.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी अलर्ट

पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. बिहार में 21 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है. झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी कई स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. अंडमाननिकोबार द्वीप समूह में भी पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बरसेंगे बादल

पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 से 26 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में भी कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में भी आंधीतूफान और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

आईएमडी ने भारी बारिश वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतने और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY