मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की आज बड़ी बैठक, नए CEO पर लगेगी मुहर, चढ़ावा चोरी मामले पर भी होगा मंथन​ | Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback​ | 15 दंगे, 68 तीर्थ स्थलों पर कब्जे… संभल रिपोर्ट में कई बड़े दावे, UP विधानसभा में पेश होगी 450 पन्नों की रिपोर्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

न उम्र की परवाह, न थकान का डर… 260 KM की दंडवत यात्रा पर निकले 2 मासूम शिवभक्त​

Saharanpur News: कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर से हरिद्वार कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की चहल पहल बढ़ चुकी है. दूर दराज के क्षेत्र के कांवड़िए गंगाजल लेकर वापसी अपने अपने घरों की तरफ लौटने लगे है. वहीं सहारनपुर से कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था की एक अनूठी तस्वीर सामने आई है. हरियाणा के पिंजौर निवासी […]

Saharanpur News: कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर से हरिद्वार कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की चहल पहल बढ़ चुकी है. दूर दराज के क्षेत्र के कांवड़िए गंगाजल लेकर वापसी अपने अपने घरों की तरफ लौटने लगे है. वहीं सहारनपुर से कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था की एक अनूठी तस्वीर सामने आई है. हरियाणा के पिंजौर निवासी दो मासूम भाई भोलेनाथ के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा के चलते हरिद्वार से गंगाजल लेकर दंडवत प्रणाम करते हुए अपने घर लौट रहे हैं. दोनों भाइयों की उम्र करीब 8 से 12 वर्ष बताई जा रही है और उनकी 260 किलोमीटर लंबी यात्रा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

राजीव दंडवत प्रणाम करते हुए आगे बढ़ रहा है, जबकि उसका छोटा भाई ओंकार उसकी मेट को खींचते हुए हर कदम पर साथ निभा रहा है. इस कठिन यात्रा में पूरा परिवार भी बच्चों के साथ है. उनकी माता सरोज देवी कंधे पर गंगाजल लेकर चल रही हैं, जबकि पिता अजीत लगातार बच्चों का हौसला बढ़ा रहे हैं.

भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा

परिवार के मुताबिक, वे 11 जुलाई को पिंजौर से रवाना हुए थे और 13 जुलाई को हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल उठाया था. सोमवार, 21 जुलाई को वे सहारनपुर के अंबाला हाईवे पर पहुंचे. उनका कहना है कि यदि यात्रा इसी तरह जारी रही तो वे आने वाले दिनों में अपने गंतव्य तक पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे.

मातापिता भी चल रहे साथ

सरोज देवी बताती हैं कि उन्होंने बच्चों को दंडवत यात्रा करने से मना किया था, लेकिन दोनों भाइयों ने अपनी जिद और श्रद्धा के चलते यात्रा शुरू कर दी. वहीं, पिता अजीत कहते हैं, “हम थक गए हैं, लेकिन बच्चे अभी भी पूरे उत्साह के साथ चल रहे हैं.”

परिवार का कहना है कि उन्होंने कोई मन्नत नहीं मांगी है. वे हर साल कांवड़ लेने जाते हैं और यह यात्रा केवल भगवान शिव के प्रति उनकी आस्था और समर्पण का प्रतीक है. पिछले वर्ष भी दोनों भाइयों ने दंडवत प्रणाम करते हुए गंगाजल लाकर भोलेनाथ का अभिषेक किया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY