रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
PF ट्रस्ट चलाने वाली कंपनियों के लिए खुशखबरी! EPFO देगा नियमों में बड़ी छूट​ | राम मंदिर के VIP पास पर बवाल; जानें कौन करता है जारी, कैसे बनते हैं और क्यों उठ रहे सवाल?​ | डबल मर्डर से दहला वैशाली… युवक ने अपने ही चाचा और चचेरे भाई को गोलियों से भूनकर मार डाला, सामने आई ये वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फिर शादी रचाने जा रहा ऐक्टर आमिर खान, बाप का ऐलान सुन हंस पडा जुनैद खान, बोली ये बात​

नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने आखिरकार अपनी तीसरी शादी की खबर पर मुहर लगा दी है. लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच आमिर ने खुद बताया कि वह 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं. सबसे खास बात यह रही कि जब आमिर […]

नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने आखिरकार अपनी तीसरी शादी की खबर पर मुहर लगा दी है. लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच आमिर ने खुद बताया कि वह 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं.

सबसे खास बात यह रही कि जब आमिर अपनी शादी की बात कर रहे थे, तब उनके बड़े बेटे जुनैद खान भी उनके साथ मौजूद थे. पिता की बातें सुनकर जुनैद मुस्कुराते और हंसते नजर आए.

परिवार के बीच होगी शादी

प्रीतम पेड्रो के प्रीमियर पर बेटे जुनैद संग पहुंचे आमिर ने पैप्स से खुलकर बात की और मुस्कुराते हुए अपनी शादी की डिटेल्स शेयर कीं. उन्होंने कहा कि हां, 5 जुलाई को मेरी शादी है. बहुत ही छोटी शादी है. हम दोनों घर पर ही कर रहे हैं. बस फैमिली होगी और कुछ खास दोस्त होंगे. छोटीसी तैयारी है, घर पर ही शादी होगी.

आमिर ने अपनी नई जिंदगी के लिए फैंस से प्यार और आशीर्वाद भी मांगा. उन्होंने कहा आप सबकी दुआएं चाहिए. प्रार्थना कीजिए कि हम दोनों खुश रहें और हमारी जिंदगी का सफर अच्छा रहे. आमिर ने साफ कर दिया कि यह कोई ग्रैंड बॉलीवुड वेडिंग नहीं होगी. उन्होंने बताया शादी में सिर्फ परिवार और बचपन के पुराने दोस्त ही शामिल होंगे. यह पूरी तरह घरेलू समारोह होगा.

दो तलाक के बाद नई शुरुआत

आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी. उन्होंने पहली शादी रीना दत्ता से की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और आयरा खान हैं. साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद साल 2005 में आमिर ने किरण राव से दूसरी शादी की. दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है. हालांकि 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया. आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं और बेटे की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं.

अब गौरी स्प्रैट संग नई पारी

दो शादियां टूटने के बाद अब आमिर खान 61 की उम्र में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं. 5 जुलाई को वह गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. फैंस भी उनके इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार दे रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY