मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की आज बड़ी बैठक, नए CEO पर लगेगी मुहर, चढ़ावा चोरी मामले पर भी होगा मंथन​ | Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback​ | 15 दंगे, 68 तीर्थ स्थलों पर कब्जे… संभल रिपोर्ट में कई बड़े दावे, UP विधानसभा में पेश होगी 450 पन्नों की रिपोर्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सावन में ‘नॉनवेज फ्री’ रहेगा वाराणसी कैंट स्टेशन, 183 CCTV कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी​

Varanasi News: 30 जुलाई से शुरू हो रहे पवित्र श्रावण मास को लेकर काशी पूरी तरह तैयारियों में जुट गई है. इस वर्ष 28 अगस्त तक चलने वाले सावन के दौरान बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 65 से 70 लाख श्रद्धालुओं के वाराणसी पहुंचने का अनुमान है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए […]

Varanasi News: 30 जुलाई से शुरू हो रहे पवित्र श्रावण मास को लेकर काशी पूरी तरह तैयारियों में जुट गई है. इस वर्ष 28 अगस्त तक चलने वाले सावन के दौरान बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 65 से 70 लाख श्रद्धालुओं के वाराणसी पहुंचने का अनुमान है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने भी सुरक्षा, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं. वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन को सावन के दौरान नॉनवेज मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाया जा रहा है.

सावन में स्टेशन रहेगा नॉनवेज फ्री

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के स्टेशन डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने बताया कि सावन के पूरे महीने स्टेशन परिसर में नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री और लाने पर रोक रहेगी. स्टेशन के चार फूड पॉइंट और छह फास्ट फूड यूनिट में पहले से ही नॉनवेज बनाने और बेचने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब बाहर से भी नॉनवेज खाद्य सामग्री लाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. इसके लिए सभी फूड स्टॉल संचालकों को सर्कुलर जारी कर स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढे़ं

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बढ़ाई जाएंगी व्यवस्थाएं

सावन में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्री सुविधाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया है. स्टेशन पर 24×7 एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त क्लीनिंग स्टाफ तैनात किया जाएगा. यात्रियों के लिए फर्स्ट एड, एटीएम और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

डेढ़ लाख तक पहुंचने का अनुमान

स्टेशन डायरेक्टर पुनीत गुप्ता के अनुसार, सामान्य दिनों में वाराणसी कैंट स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 85 से 90 हजार यात्रियों की आवाजाही होती है, लेकिन सावन के दौरान यह संख्या बढ़कर करीब डेढ़ लाख तक पहुंच जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के ठहरने और आराम के लिए विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किए जाएंगे. यदि आवश्यकता महसूस हुई तो श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की भी व्यवस्था की जाएगी.

183 सीसीटीवी कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस बार वाराणसी कैंट स्टेशन पर विशेष सीसीटीवी वॉर रूम बनाया गया है. स्टेशन परिसर में लगे 183 हाईरिजॉल्यूशन कैमरों की निगरानी इसी कंट्रोल रूम से की जाएगी. ये कैमरे 360 डिग्री तक घूमने और लंबी दूरी तक जूम करने में सक्षम हैं. वॉर रूम 24 घंटे अलर्ट मोड पर काम करेगा, जहां आरपीएफ के जवान लगातार निगरानी करेंगे.

क्राउड मैनेजमेंट पर रहेगा विशेष फोकस

सावन में संभावित भीड़ और भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए रेलवे ने विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान तैयार किया है. आरपीएफ और जीआरपी की अतिरिक्त टीमें तैनात की जाएंगी, जबकि क्विक रिस्पांस टीम को भी अलर्ट मोड पर रखा जाएगा. प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया और स्टेशन के बाहर तक हर गतिविधि पर रियल टाइम नजर रखी जाएगी.

यदि किसी स्थान पर भीड़ बढ़ती है तो वॉर रूम से सूचना मिलते ही क्यूआरटी टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेगी. रेलवे प्रशासन का कहना है कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से सुरक्षा, निगरानी और यात्री सुविधाओं से जुड़े सभी इंतजाम पहले से ही अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY