रविवार, 19 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चंदा चोरी: SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट, आज होगी सुनवाई​ | IND vs ENG: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जीता ही दिया था, लेकिन गौतम गंभीर की इस जिद की वजह से 27 रनों से हारी टीम इंडिया​ | अयोध्या: ’13 पंच मेरे साथ, कोई नहीं हटा सकता’… निर्मोही अखाड़े के दावे पर महंत दिनेंद्र दास का पलटवार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Honda की नई दमदार SUV की एंट्री तय! 23 kmpl माइलेज और प्रीमियम फीचर्स के साथ Creta को देगी टक्कर​

होंडा भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम एसयूवी रेंज को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी जल्द ही नई Honda ZRV Hybrid लॉन्च करने वाली है, जिसकी कीमतों का खुलासा इसी महीने होने की उम्मीद है. इस एसयूवी की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और लॉन्च के तुरंत बाद इसकी डिलीवरी भी […]

होंडा भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम एसयूवी रेंज को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी जल्द ही नई Honda ZRV Hybrid लॉन्च करने वाली है, जिसकी कीमतों का खुलासा इसी महीने होने की उम्मीद है. इस एसयूवी की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और लॉन्च के तुरंत बाद इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी. ZRV को भारत में पूरी तरह आयातित मॉडल के रूप में लाया जाएगा, इसलिए इसकी उपलब्धता सीमित रहने की संभावना है.

संभावित कीमत और मुकाबला

CBU मॉडल होने के कारण की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में होगी. अनुमान है कि इसकी एक्सशोरूम कीमत 40 लाख से 50 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है. इस कीमत पर इसका मुकाबला Volkswagen Tiguan, Skoda Kodiaq और Jeep Meridian जैसी एसयूवी से होगा. होंडा इस मॉडल के जरिए उन ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है जो लग्जरी, तकनीक और बेहतर माइलेज का संतुलन चाहते हैं.

हाइब्रिड इंजन देगा दमदार परफॉर्मेंस

नई में 2.0लीटर, 4सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ डुअलमोटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा. यह सेटअप मिलकर 184bhp की पावर और 315Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, यह एसयूवी लगभग 8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी अधिकतम स्पीड 172 किमी/घंटा होगी. सबसे बड़ी खासियत इसका 22.8 किमी/लीटर तक का दावा किया गया माइलेज है, जो इसे लंबी दूरी के लिए किफायती बनाता है.

केबिन में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरिंयंस

SUV का इंटीरियर आधुनिक डिजाइन और उपयोगी फीचर्स से लैस होगा. इसमें 9इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 10.25इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, डुअलजोन क्लाइमेट कंट्रोल, एंबियंट लाइटिंग और पावर्ड फ्रंट सीट्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इसके अलावा 12स्पीकर Bose ऑडियो सिस्टम यात्रियों को शानदार साउंड एक्सपीरियंस देगा.

सेफ्टी और स्पेस में भी आगे

सुरक्षा के लिहाज से Honda ZRV Hybrid में 8 एयरबैग, 360डिग्री कैमरा, TPMS और लेवल2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स दिए जाएंगे. इसका व्हीलबेस 2,655 मिमी है, जिससे केबिन में अच्छा लेगरूम मिलता है. जरूरत पड़ने पर पीछे की सीटों को फोल्ड कर 1,313 लीटर तक का बूट स्पेस हासिल किया जा सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY