सोमवार, 20 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
रोहित शर्मा के संन्यास पर बोले भारतीय कप्तान शुभमन गिल, कहा “ड्रेसिंग रूम में उन्होंने हमसे कहा कि….​ | Tanishq Bagchi vs YRF विवाद में कूदे Amaal Mallik ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर खड़े किए गंभीर सवाल​ | Chaturmas Rules: 25 जुलाई से शुरू होगा चातुर्मास, Padma Purana के अनुसार इन 8 नियमों का करें पालन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

6 6 6 6..4 4 4 4..रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक जड़कर अगरकर और गंभीर को दिया करारा जवाब, भावुक हुईं पत्नी रितिका और विराट, शुभमन​

Rohit Sharma scored Hundred in Lords: भारत और इंग्लैंड के बीच आज लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच खेला गया, इस मैच पर भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा का भविष्य टिका हुआ था. इस मैच से पहले रोहित शर्मा को लेकर खबर आ रही थी कि लॉर्ड्स वनडे उनके करियर का अंतिम मैच हो […]

Rohit Sharma scored Hundred in Lords: भारत और इंग्लैंड के बीच आज लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच खेला गया, इस मैच पर भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा का भविष्य टिका हुआ था. इस मैच से पहले रोहित शर्मा को लेकर खबर आ रही थी कि लॉर्ड्स वनडे उनके करियर का अंतिम मैच हो सकता है, लेकिन रोहित शर्मा ने आज कमाल का प्रदर्शन किया और शतक जड़ा है.

रोहित शर्मा ने सिर्फ 84 गेंदों में अपना शतक जड़ा. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 4 छक्के भी निकले. रोहित शर्मा ने इस शतक के साथ ही अपना दावा आईसीसी विश्व कप 2027 के लिए और मजबूत कर दिया है.

Rohit Sharma ने शुभमन गिल और विराट कोहली के साथ की विस्फोटक बल्लेबाजी

भारतीय टीम को टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करना पड़ा, जिसके बाद इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 388 रन भारत के सामने बना दिया और टीम इंडिया की मुसीबत बढ़ा दी, लेकिन भारत के लिए रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की. पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 147 रनों की साझेदारी हुई.

इस दौरान शुभमन गिल ने 84 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रन बनाए, लेकिन रोहित शर्मा आज अलग ही मूड में थे, रोहित शर्मा ने आज अपना शतक जड़ा और सिर्फ 84 गेंदे ही इसके लिए लिया. वहीं विराट कोहली ने उनका साथ देते समय उनके शतक के समय तक 17 गेंदों में 23 रन बना दिए थे.

Jahan Matter bade hote hain vahan Hitman khade hote hain.

388 ke target ko chase krte hue Rohit Sharma ne lgayi Century. pic.twitter.com/1MBxoCCh0Q

— Vikram Singh July 19, 2026

शतक ठोकने के बाद भावुक हुए रोहित शर्मा

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा जब बल्लेबाजी के लिए आए तो आज काफी लय में नजर आ रहे थे, पिछले कुछ मैचों से उनके बल्ले से अर्द्धशतक नही आ रहा था और उन पर संन्यास का दबाव भी बढ़ रहा था. रोहित शर्मा ने आज लॉर्ड्स में अपने उपर दबाव नही आने दिया और आलोचकों को जवाब बल्ले से दिया.

रोहित शर्मा ने जब शतक लगाया तो स्टैंड में बैठी उनकी पत्नी रितिका सजदेह के आँखों में आंसू साफ नजर आ रहा था और ये गवाह था कि वो हाल फिलहाल में किन मुश्किलों से गुजरे हैं.

If you ever want a life partner in your life, always go for someone like Ritika, who will support you in your thick and thin.

The biggest support of Rohit Sharma. pic.twitter.com/M8PsY2PDiL

— ANSHUMAN🚩 July 19, 2026

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 35 ओवर खत्म होने तक 100 गेंदों का सामना करते हुए 121 रन बना लिए हैं, इस दौरान तक उनके बल्ले से 15 चौके और 4 छक्के निकले हैं, वहीं विराट कोहली ने भी 26 गेंदों में 3 चौके की मदद से 27 रन बना लिए हैं.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY