बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
आ रही MG की नई फैमिली SUV, Tata Safari और Mahindra XUV 7XO को दे सकती है टक्कर​ | अमेरिका ने 7 घंटे तक ईरान पर बरसाए बम, सैन्य ठिकानों को किया पूरा बर्बाद​ | भारत में आई Triumph की सबसे धांसू बाइक, सिर्फ 750 यूनिट बनेंगी, कीमत ₹20.99 लाख​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

PF बैलेंस चेक करने का सबसे आसान तरीका! 8.25% ब्याज आया या नहीं, अभी जानें​

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी राहत की खबर है. वित्त वर्ष 202526 के लिए 8.25 फीसदी ब्याज अब कर्मचारियों के EPF खातों में जमा किया जा रहा है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में बताया था कि EPFO करीब 34 करोड़ सदस्य खातों में ब्याज […]

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी राहत की खबर है. वित्त वर्ष 202526 के लिए 8.25 फीसदी ब्याज अब कर्मचारियों के EPF खातों में जमा किया जा रहा है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में बताया था कि EPFO करीब 34 करोड़ सदस्य खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया पूरी करेगा. उन्होंने यह भी कहा था कि 15 जुलाई 2026 तक कई सदस्यों के खातों में ब्याज जुड़ने के बाद अपडेटेड बैलेंस दिखाई देने लगेगा.

वित्त मंत्रालय पहले ही वित्त वर्ष 202526 के लिए EPF पर 8.25 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे चुका है. ऐसे में कर्मचारी अब आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि उनके खाते में ब्याज जमा हुआ है या नहीं.

इन तरीकों से चेक करें EPF बैलेंस

EPFO अपने सदस्यों को PF बैलेंस देखने के कई विकल्प देता है. आप UMANG ऐप, EPFO Member eSewa पोर्टल, SMS सेवा, मिस्ड कॉल सेवा और Passbook Lite के जरिए अपने खाते की जानकारी देख सकते हैं.

अगर आप ऑनलाइन बैलेंस देखना चाहते हैं, तो EPFO Member Passbook पोर्टल पर जाकर अपने 12 अंकों के UAN, पासवर्ड और कैप्चा की मदद से लॉगिन करें. इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें. फिर Passbook Lite विकल्प चुनकर आप अपने खाते में जमा राशि, ब्याज, निकासी और मौजूदा बैलेंस की जानकारी देख सकते हैं.

SMS और UMANG ऐप से भी मिलेगी जानकारी

यदि आपका UAN एक्टिव है, तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर ‘EPFOHO UAN’ लिखकर SMS भेज सकते हैं. जवाब में आपको आखिरी PF योगदान, मौजूदा बैलेंस और KYC की जानकारी मिल जाएगी. यह सुविधा हिंदी समेत 10 भाषाओं में उपलब्ध है.

इसके अलावा, UMANG ऐप के जरिए भी PF बैलेंस, योगदान, क्लेम की स्थिति और हाल के ट्रांजैक्शन आसानी से देखे जा सकते हैं. ऐप में पिछले तीन महीनों का ट्रांजैक्शन सारांश भी उपलब्ध रहता है और पूरी पासबुक PDF के रूप में डाउनलोड की जा सकती है.

ब्याज आने में देरी हो तो घबराने की जरूरत नहीं

कई बार ब्याज खाते में आने में कुछ दिन की देरी हो सकती है. हालांकि, EPFO ने साफ किया है कि इससे सदस्यों को कोई वित्तीय नुकसान नहीं होता. EPF स्कीम, 1952 के पैराग्राफ 60 के अनुसार ब्याज की गणना हर महीने के रनिंग बैलेंस पर की जाती है. इसलिए चाहे ब्याज बाद में खाते में जमा हो, लेकिन सदस्य को पूरा ब्याज मिलता है.

अगर अभी तक आपके PF खाते में 8.25 फीसदी ब्याज नहीं दिख रहा है, तो कुछ समय इंतजार करें और ऊपर बताए गए किसी भी माध्यम से अपना बैलेंस दोबारा चेक करें. EPFO चरणबद्ध तरीके से सभी खातों में ब्याज जमा करता है, इसलिए सभी सदस्यों के खाते एक साथ अपडेट नहीं होते.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY