अगर अगले हफ्ते आपको बैंक में कोई जरूरी काम करना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच देश के कई राज्यों और शहरों में अलगअलग त्योहारों और स्थानीय आयोजनों की वजह से बैंक 4 दिन तक बंद रहेंगे. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें.

हालांकि, राहत की बात यह है कि बैंक की शाखाएं बंद रहने के बावजूद UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, NEFT और RTGS जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी. यानी आप ऑनलाइन पैसे भेज सकते हैं, बिल भर सकते हैं और कई जरूरी बैंकिंग काम घर बैठे कर सकते हैं.
13 से 15 जुलाई तक बैंक खुले रहेंगे
अगर आपको बैंक ब्रांच में जाकर कोई काम करना है, जैसे चेक जमा करना, नकदी निकालना, ड्राफ्ट बनवाना या किसी दस्तावेज से जुड़ा काम करना है, तो 13 जुलाई , 14 जुलाई और 15 जुलाई सबसे अच्छे दिन हैं. इन तीनों दिनों में देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक सामान्य समय पर खुले रहेंगे.
16 जुलाई को इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद
- 16 जुलाई को कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
- देहरादून में हरेला पर्व के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी.
- इंफाल में भी हरेला के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
- भुवनेश्वर में रथ यात्रा के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
17 जुलाई को यहां नहीं खुलेंगे बैंक
17 जुलाई को शिलांग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
18 जुलाई को गंगटोक में बैंक अवकाश
18 जुलाई को गंगटोक में द्रुकपा त्शेजी पर्व के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी.
19 जुलाई को पूरे देश में बैंक बंद
19 जुलाई को पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे.
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को किसी तरह की बड़ी परेशानी नहीं होगी. UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम, NEFT और RTGS जैसी सभी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी. इनके जरिए आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिजलीपानी के बिल भर सकते हैं, मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं और कई अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं.