बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
चोटिल शुभमन गिल दूसरे वनडे से होंगे बाहर, केएल राहुल नही बल्कि ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का नया कप्तान​ | लखनऊ के 5 स्टार होटल में साइंटिस्ट राहुल सिंह की संदिग्ध मौत, बनाया था किसानों के लिए अनोखा ट्रैक्टर​ | India UK Business New Rules: आज से बदलेंगे कारोबार के नियम, भारत में व्हिस्की-कारें होंगी सस्ती, UK में बिना ड्यूटी पहुंचेंगे भारतीय सामान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चोटिल शुभमन गिल क्या दूसरे वनडे में होंगे टीम इंडिया का हिस्सा? इंजरी पर आई ये अपडेट​

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच कल पहला वनडे मैच खेला गया, भारतीय टीम ने पहले ही वनडे मैच में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से मात दी. हालांकि इस जीत के साथ ही भारत को 2 झटके लगे, भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज […]

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच कल पहला वनडे मैच खेला गया, भारतीय टीम ने पहले ही वनडे मैच में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से मात दी. हालांकि इस जीत के साथ ही भारत को 2 झटके लगे, भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को मैदान से बाहर जाना पड़ा.

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कल 16 जुलाई को खेला जाना है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल क्या खेलते नजर आने वाले हैं या नही इस पर अब अपडेट आ गया है.

मैदान से लंगड़ाते हुए कंधो पर गए थे Shubman Gill

विराट कोहली और रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सारा दबाव वनडे के कप्तान शुभमन गिल और टी20 के कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथो में था. इन दोनों ने शानदार खेल दिखाया और भारत को जीत के बीच पहुंचाया, लेकिन शुभमन गिल जब 80 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी पारी के 26वें ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग की एक गेंद खेलने के बाद वह काफी असहज दिखे.

मैदान में फिजियो आए और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. मगर इसके बाद भी बल्लेबाजी करने जैसे हालात नहीं बने, तो भारतीय कप्तान शुभमन गिल लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए. उन्हें फिजियो कंधे पर लेकर मैदान से बाहर गए. इसके बाद वो दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं आए.

शुभमन गिल की चोट पर आया ये अपडेट

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को लेकर ये सवाल बना हुआ था कि क्या वो दूसरे वनडे में टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी और कप्तानी करते नजर आने वाले हैं? शुभमन गिल की इंजरी पर बीसीसीआई या भारतीय कप्तान शुभमन गिल की तरफ से कोई अपडेट नही आया है.

पहले वनडे में फिफ्टी जड़ने वाले वाशिंगटन सुंदर से गिल की इंजरी पर सवाल किया गया. इस पर सुंदर ने पल्ला झाड़ते हुए सीधा कह दिया कि वह कुछ नहीं जानते हैं. यानी भारतीय कप्तान शुभमन गिल की इंजरी पर सवाल बना हुआ है. अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कार्डिफ के मैदान पर 16 जुलाई को खेला जाना है और इसमें गिल के खेलने पर संकट के बादल छाए हुए हैं.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY