रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP PCS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के SDM बदले​ | प्यार में बंदिशें बर्दाश्त नहीं… मुरादाबाद में नदी में कूदे कपल, एक शव बरामद​ | UP PCS Transfer: यूपी में बड़ा फेरबदल, 18 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के SDM बदले, 7 महिला अधिकारियों को भी मिली नई पोस्टिंग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर BCCI का बड़ा एक्शन, खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ का होगा रिव्यू​

टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद BCCI एक्शन मोड में आ गया है। बोर्ड खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा, जबकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी और टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल उठने लगे हैं। टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चिंता बढ़ा दी है। […]

टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद BCCI एक्शन मोड में आ गया है। बोर्ड खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा, जबकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी और टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल उठने लगे हैं।

टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चिंता बढ़ा दी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज गंवाने के बाद अब इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज हार चुकी है। लगातार दूसरी सीरीज में मिली हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

टी20 क्रिकेट में लगातार दो विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम रही भारत से इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। लगातार हार का असर टीम की टी20 रैंकिंग पर भी पड़ सकता है और आखिरी मुकाबले के बाद नंबर1 की कुर्सी भी खतरे में दिखाई दे रही है। इसी बीच टीम के प्रदर्शन को लेकर BCCI भी अब एक्शन मोड में आ गया है।

खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की होगी समीक्षा

भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन के बाद BCCI ने बड़ा फैसला लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बोर्ड खिलाड़ियों के साथसाथ कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन का भी विस्तृत आकलन करेगा। BCCI के एक सूत्र ने बताया कि टीम के लगातार खराब नतीजों को देखते हुए सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, हेड कोच का अनुबंध 2027 तक है, लेकिन मौजूदा प्रदर्शन के बाद उनकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

🚨 BCCI CONDUCT A REVIEW OF TEAM INDIA’S PERFORMANCE 🚨

BCCI secretary Devajit Saikia confirms BCCI will conduct a review meeting of Team India’s performance in Ireland & England. . pic.twitter.com/o8OUNYyPrO

— Tanuj July 10, 2026

लगातार दो सीरीज हारने से बढ़ी BCCI की चिंता

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की शुरुआत उम्मीदों के विपरीत रही है। पहले आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार मिली और उसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी टीम सीरीज नहीं बचा सकी। लगातार दो सीरीज हारने के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन, टीम चयन और रणनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बोर्ड अब यह जानना चाहता है कि आखिर इतनी मजबूत टीम अचानक लगातार खराब प्रदर्शन क्यों कर रही है।

सूर्यकुमार यादव को हटाने का फैसला पड़ रहा भारी

टी20 विश्व कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था। हालांकि बल्लेबाजी में उनकी खराब फॉर्म को देखते हुए BCCI ने भविष्य की योजना के तहत उन्हें टीम से बाहर कर श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंप दी। लेकिन यह फैसला अब सवालों के घेरे में आ गया है। अय्यर की कप्तानी में भारत ने अब तक छह मुकाबले खेले हैं, जिनमें पांच में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच रद्द रहा। ऐसे में कप्तानी बदलाव के फैसले पर भी लगातार बहस छिड़ गई है।

आगे की रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

टीम इंडिया के लगातार गिरते प्रदर्शन के बाद अब BCCI की नजर आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों पर है। बोर्ड खिलाड़ियों की फॉर्म, टीम संयोजन और कोचिंग स्टाफ के कामकाज का मूल्यांकन करने के बाद आगे की रणनीति तय कर सकता है। यदि प्रदर्शन में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आने वाले समय में टीम मैनेजमेंट और स्क्वाड में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY