बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
आ रही MG की नई फैमिली SUV, Tata Safari और Mahindra XUV 7XO को दे सकती है टक्कर​ | अमेरिका ने 7 घंटे तक ईरान पर बरसाए बम, सैन्य ठिकानों को किया पूरा बर्बाद​ | भारत में आई Triumph की सबसे धांसू बाइक, सिर्फ 750 यूनिट बनेंगी, कीमत ₹20.99 लाख​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

शेयर बाजार हुआ एक बार फिर गुलजार, निवेशकों ने 15 मिनट में कमाए 4 लाख करोड़​

भले ही अमेरिका और ईरान के बीच बमबारी जारी हो, कच्चे तेल की कीमतें 86 डॉलर के पार ट्रेड कर रही हों, लेकिन भारतीय शेयर बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद फिर से तेजी देखने को मिल रही है. वास्तव में अमेरिका से ही दो ऐसी खबरें आई हैं, जिनकी वजह से भारतीय […]

भले ही अमेरिका और ईरान के बीच बमबारी जारी हो, कच्चे तेल की कीमतें 86 डॉलर के पार ट्रेड कर रही हों, लेकिन भारतीय शेयर बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद फिर से तेजी देखने को मिल रही है. वास्तव में अमेरिका से ही दो ऐसी खबरें आई हैं, जिनकी वजह से भारतीय शेयर बाजार को थोड़ बूस्ट मिला है. पहला ये कि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े अनुमान से कम देखने को मिले हैं, जोकि एक पॉजिटिव साइन है.

वहीं दूसरी ओर अमेरिकी संसद रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल लेकर आ रही है, जिसमें रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ 500 फीसदी से घटाकर 100 फीसदी करने का प्रस्ताव है. जिसका बड़ा फायदा भारत को होने की उम्मीद है. साथ ही भारत और यूके बीच का एफटीए से आज से लागू हो गया है. जिसकी वजह से भारत का एक्सपोर्ट काफी बढ़ने की उम्मीद है. इस सेंटीमेंट की वजह से भी शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है. जिसकी वजह से शेयर बाजार निवेशकों को 15 मिनट में करीब 4 लाख करोड़ रुपए का फायदा हो गया. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं…

शेयर बाजार में तेजी

बुधवार को शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है. आंकड़ों को देखें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 77,552.54 अंकों पर कारोबर कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 587 अंकों की तेजी के साथ 77,641.86 अंकों पर पहुंच गया था. वैसे आज सुबह सेंसेक्स 77,192.76 अंकों पर ओपन हुआ था और एक​ दिन पहले सेंसेक्स में 561 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी करीब 150 अंकों की तेजी के साथ 24,199.5 अंकों पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी करीब 170 अंकों की तेजी के साथ 24,218.15 अंकों पर पहुंच गया था. आज निफ्टी 24,085.85 अंकों पर ओपन हुआ और एक​ दिन पहले निफ्टी में 159 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी.

किन शेयरों आई तेजी

एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, इंडिगो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगभग 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स में तेजी आई. वहीं, TCS, टेक महिंद्रा, HCL टेक और इंफोसिस जैसे IT शेयरों में 2 फीसदी तक की गिरावट आई, जिससे बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.6% तक की बढ़त हुई.

सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी ऑटो में लगभग 1% की बढ़त हुई, जबकि निफ्टी IT में 1% से ज़्यादा की गिरावट आई. कुल मिलाकर बाज़ार का रुख सकारात्मक रहा. NSE पर 1,847 शेयरों में बढ़त और 565 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 96 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

निवेशकों को करीब 4 लाख करोड़ का फायदा

वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार निवेशकों को काफी फायदा भी हुआ है. आंकड़ों को देखें तो मात्र मिनट में शेयर बाजार निवेशकों ने 15 मिनट में करीब 4 लाख करोड़ रुपए का फायदा हो गया है. एक दिन पहले शेयर बाजार में गिरावट के बाद बीएसई का मार्केट कैप 4,79,47,998.02 करोड़ रुपए देखने को मिला था. जो कि बुधवार को बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स के 15 मिनट में दिन के हाई पर पहुंचने के बाद 4,83,37,380.03 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि बीएसई के मार्केट कैप में 3.89 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का फासदा हुआ है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY