बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
नोएडा के ममूरा में भीषण अग्निकांड, मकान में जिंदा जलकर 2 की मौत; 50 लोगों का रेस्क्यू…स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुआ धमाका​ | IRCTC New Website: आज लॉन्च होगी नई IRCTC वेबसाइट, टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट, AI फीचर्स से लेकर नया इंटरफेस तक मिलेंगे कई बड़े बदलाव​ | SCSS vs MIS: एक ही निवेश, लेकिन रिटर्न में बड़ा फर्क! जानिए कहां लगाएं 5 लाख रुपये​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इंग्लैंड सीरीज से चोटिल होकर गुरनूर बरार हो सकते हैं बाहर, 24 साल के इस घातक गेंदबाज को मिल सकता है मौका!​

Gurnoor Brar: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया, इस दौरान भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल , आलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने अर्द्धशतक लगाया है. भारत की जीत में सबसे […]

Gurnoor Brar: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया, इस दौरान भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल , आलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने अर्द्धशतक लगाया है. भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान इन दोनों ही खिलाड़ियो का रहा था.

टी20 सीरीज में टीम इंडिया को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन वनडे में जैसे ही भारत ने अपने गेंदबाजी आक्रमण में 2 बदलाव किया, इंग्लैंड के बल्लेबाज परेशानी में नजर आए. भारत ने वनडे सीरीज के पहले मैच में जसप्रीत बुमराह और गुरनूर बरार को मौका दिया था, लेकिन अब टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है.

Gurnoor Brar हो सकते हैं इंग्लैंड सीरीज से बाहर

भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर चोट से जूझ रही है, तीसरे टी20 के बाद टीम इंडिया को 2 झटके लगे, टीम के आलराउंडर खिलाड़ी हर्षित राणा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट की वजह से बाहर हो गए थे, ऐसे में उनकी जगह पर रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है.

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार पर इंग्लैंड के खिलाफ बाकि बचे 2 मैचों में खेलने पर संदेह बना हुआ है, ऐसा माना जा रहा है कि ये खिलाड़ी बाकि बचे 2 मैचों से बाहर हो सकता है और उनकी जगह पर बीसीसीआई नए खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का ऐलान नही करने वाली है.

कैसे चोटिल हुए थे गुरनूर बरार

गुरनूर बरार ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ही ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट और जैकब बेथल को पवेलियन की राह दिखाई, गुरनूर बरार ने 9 ओवरों में 61 रन देकर 2 विकेट झटके. गुरनूर को भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पारी के 48वें ओवर में उनके स्पेल की 10वीं ओवर के लिए गेंद थमाई. हालांकि, दौड़ते समय उन्हें अपने पैर में समस्या हुई और उन्होंने ड्रेसिंग रूम की ओर तुरंत इशारा किया. भारतीय टीम के फिजियो ने आकर गुरनूर को चेक किया.

कुछ मिनटों तक फिजियो ने पिंडली और हैमस्ट्रिंग की स्ट्रेचिंग कर गुरनूर की तकलीफ कम करने की कोशिश की. भारतीय तेज गेंदबाज को इसके बाद मैदान से बाहर ले जाया गया. उनकी जगह अक्षर पटेल ने 48वां ओवर डाला. भारतीय टीम ने अब तक बरार की चोट को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY