बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
बैंकिंग शेयरों में बंपर तेजी! HDFC-SBI 2% तक उछले, बैंक निफ्टी 560 अंक चढ़ा​ | नोएडा के ममूरा में भीषण अग्निकांड, इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग से मकान में लगी आग, 2 की मौत; 50 लोगों का रेस्क्यू​ | बच्चों में हो सकती है हाई बीपी की समस्या? लक्षण और बचाव के तरीके, एक्सपर्ट से जानें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

रिटायरमेंट की चिंता होगी कम, ICICI Pru Gold Pension Savings से सुरक्षित फंड और उम्रभर आय का दावा​

भोपाल, जुलाई 2026: भारत की आबादी के स्वरूप में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। आज देश दुनिया की सबसे युवा आबादी वाले देशों में शामिल है, लेकिन आने वाले वर्षों में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या भी तेजी से बढ़ने वाली है। राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग के अनुसार, वर्ष 2036 तक देश का हर […]

भोपाल, जुलाई 2026: भारत की आबादी के स्वरूप में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। आज देश दुनिया की सबसे युवा आबादी वाले देशों में शामिल है, लेकिन आने वाले वर्षों में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या भी तेजी से बढ़ने वाली है। राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग के अनुसार, वर्ष 2036 तक देश का हर सातवाँ व्यक्ति वरिष्ठ नागरिक होगा और उनकी संख्या बढ़कर करीब 23 करोड़ तक पहुँच जाएगी।

बढ़ती जीवन प्रत्याशा और रिटायरमेंट के बाद पूरी तरह परिवार या अगली पीढ़ी पर निर्भर रहने की बदलती सोच के बीच पहले से वित्तीय योजना बनाना अब समय की जरूरत बन गया है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स की पेशकश की है।

कंपनी के अनुसार, यह बोनस से जुड़ा पेंशन प्लान है, जिसे सुरक्षा और लचीलेपन दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस योजना के माध्यम से ग्राहक रिटायरमेंट के लिए धीरेधीरे एक अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं। इसमें निवेश की गई पूँजी सुरक्षित रहती है। साथ ही, किसी बड़ी जरूरत, जीवन की महत्वपूर्ण परिस्थितियों या गंभीर बीमारी के दौरान आंशिक निकासी की सुविधा भी उपलब्ध है, ताकि जरूरत के समय पैसों की कमी न हो और परिवार की आर्थिक सुरक्षा बनी रहे।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर विकास गुप्ता ने कहा, “हमारा मानना है कि रिटायरमेंट जिंदगी का ऐसा पड़ाव होना चाहिए, जिसे लोग खुशी के साथ जी सकें, न कि पैसों की चिंता के साथ। आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स को इसी सोच के साथ तैयार किया गया है। यह प्लान बोनस के जरिए फंड बढ़ाने का मौका देता है और जरूरत पड़ने पर बड़ी जीवन संबंधी परिस्थितियों या गंभीर बीमारी के दौरान पैसे निकालने की सुविधा भी प्रदान करता है। इसमें ग्राहक जरूरत पड़ने पर जमा राशि का 25% तक निकाल सकते हैं। साथ ही, रिटायरमेंट के लिए एक अच्छा फंड भी तैयार होता है। यही नहीं, इस प्लान के साथ ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के हेल्थ चेकअप जैसी स्वास्थ्य और वेलनेस सेवाएँ भी मिलती हैं, जिससे यह रिटायरमेंट की योजना बनाने वालों के लिए और भी उपयोगी बन जाता है।”

कंपनी ने इसे एक उदाहरण से भी समझाया है। यदि 40 वर्षीय प्रतीक हर साल 1.5 लाख रुपये 10 साल तक इस प्लान में निवेश करते हैं, तो 60 वर्ष की आयु तक 8 प्रतिशत सालाना रिटर्न के अनुमान पर उनका रिटायरमेंट फंड करीब 44 लाख रुपये हो सकता है। वहीं, 4 प्रतिशत सालाना रिटर्न के अनुमान पर यह राशि करीब 25 लाख रुपये होगी।

इस फंड का 60 प्रतिशत तक हिस्सा मैच्योरिटी पर टैक्सफ्री एकमुश्त निकाला जा सकता है, जिसका उपयोग यात्रा, घर की मरम्मत या अन्य जरूरतों के लिए किया जा सकता है। शेष राशि से एन्युटी प्रोडक्ट खरीदकर ग्राहक जीवनभर नियमित आय प्राप्त कर सकते हैं, जिससे रिटायरमेंट के बाद भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने रहने में मदद मिल सकती है।

कंपनी के मुताबिक, आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स फंड की सुरक्षा, बोनस के जरिए फंड बढ़ाने का अवसर और जरूरत के समय 25 प्रतिशत तक फंड निकालने की सुविधा का संतुलित विकल्प प्रदान करता है। इसके साथ मिलने वाले मुफ्त हेल्थ चेकअप और मैच्योरिटी पर टैक्सफ्री निकासी जैसी सुविधाएँ इसे ऐसे पेंशन प्लान के रूप में प्रस्तुत करती हैं, जो लोगों को रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा और निश्चिंत जीवन जीने में मदद करने का दावा करता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY