बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Lock Upp 2 Elimination | Madhuri Jain Grover शो से बाहर, टास्क में Yogesh Rawat ने माना- ‘रोमांच के लिए मॉल से चुराए 50-60 हजार के सामान’​ | स्कूल के बाद बच्चे को कितनी देर सोने देना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया​ | Hybrid SUV सेगमेंट में Maruti Suzuki का बड़ा दांव, जल्द आएंगी 5 नए मॉडल, माइलेज होगा जबरदस्त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Groww के शेयरों में तेजी, छप्परफाड़ मुनाफे ने निवेशकों को किया गदगद, 2 करोड़ के पार हुए यूजर्स​

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के बीच मशहूर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ‘ग्रो’ ने अपने शानदार तिमाही नतीजों से बाजार में तहलका मचा दिया है. हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुई ग्रो की पैरेंट कंपनी ‘बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स’ ने वित्त वर्ष 202627 की पहली तिमाही में 94 प्रतिशत का छप्परफाड़ मुनाफा दर्ज किया है. […]

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के बीच मशहूर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ‘ग्रो’ ने अपने शानदार तिमाही नतीजों से बाजार में तहलका मचा दिया है. हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुई ग्रो की पैरेंट कंपनी ‘बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स’ ने वित्त वर्ष 202627 की पहली तिमाही में 94 प्रतिशत का छप्परफाड़ मुनाफा दर्ज किया है. इस जबरदस्त कमाई का सीधा असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिला, जो 4 फीसदी तक उछल गए. भारी मुनाफे के साथसाथ ग्रो के प्लेटफॉर्म पर लेनदेन करने वाले ग्राहकों की संख्या 2.2 करोड़ के पार पहुंच गई है.

अप्रैलजून तिमाही में ग्रो ने की शानदार कमाई

कंपनी के वित्तीय आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैलजून तिमाही में ग्रो का शुद्ध मुनाफा 735 करोड़ रुपये के शानदार स्तर पर रहा. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 378 करोड़ रुपये कमाए थे, यानी मुनाफे में सीधे 94 फीसदी की जबरदस्त छलांग आई है. जनवरीमार्च वाली पिछली तिमाही के मुकाबले भी यह 5 प्रतिशत अधिक है.

मुनाफे के साथ कंपनी की कुल आमदनी भी 66 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले आमदनी में 0.2 फीसदी की मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है. इसके अलावा, कंपनी का एबिटडा दोगुने से ज्यादा उछलकर 971 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

तेजी से बढ़ रहा निवेशकों का भरोसा

ग्रो के प्लेटफॉर्म पर आम निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है. पहली तिमाही में कंपनी के कुल ‘ट्रांजैक्टिंग यूजर्स’ की संख्या 24 फीसदी बढ़कर 2.2 करोड़ हो गई. ‘ट्रांजैक्टिंग यूजर्स’ की श्रेणी में वे ग्राहक आते हैं जिन्होंने कम से कम 1,000 रुपये का निवेश या डिपॉजिट किया है, या फिर पहली बार प्लेटफॉर्म से लोन लिया है. इसके साथ ही, ग्रो के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 1.7 करोड़ रही. ग्राहकों ने जो कुल संपत्ति कंपनी के पास रखी है, वह भी 38 फीसदी की जोरदार छलांग के साथ 3.6 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.

शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

इन शानदार नतीजों का इनाम शेयर बाजार ने भी हाथोंहाथ दिया. रिपोर्ट आते ही ग्रो के शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. पिछले छह महीनों में कंपनी का शेयर 21 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है, जबकि इस साल अब तक इसने निवेशकों को लगभग 36 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.

कंपनी अब अपने कारोबार को केवल इक्विटी डेरिवेटिव्स तक सीमित न रखकर मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी और कमोडिटी डेरिवेटिव्स जैसे सेगमेंट में भी तेजी से विस्तार कर रही है. शेयरों के सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी 15,801 करोड़ रुपये और म्यूचुअल फंड में 13,229 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY