रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
‘राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत का अपमान बर्दाश्त नहीं, यह भारत की आन-बान-शान’, तिरंगा यात्रा में गरजे सीएम योगी​ | 2026 Maruti Brezza vs Tata Nexon: कीमत से लेकर सेफ्टी और परफॉर्मेंस तक, जानिए कौन-सी SUV है सबसे बेहतर​ | Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का ‘बादशाह’ बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एटा में भीषण सड़क हादसा… खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुसा कंटेनर; 4 की मौत, 11 घायल​

Etah Road Accident: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए. हादसा बागवाला थाना क्षेत्र के कीलर मऊ गांव के पास हुआ, जहां मरम्मत के लिए सड़क किनारे खड़ी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस को पीछे […]

Etah Road Accident: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए. हादसा बागवाला थाना क्षेत्र के कीलर मऊ गांव के पास हुआ, जहां मरम्मत के लिए सड़क किनारे खड़ी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में एक ट्रक भी आ गया.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे हाईवे किनारे खड़ा कर मरम्मत का काम किया जा रहा था. इसी दौरान बस के कुछ यात्री नीचे उतरकर सड़क किनारे खड़े थे. तभी तेज रफ्तार कंटेनर सीधे बस से टकरा गया. बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार था कि सड़क किनारे खड़े 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

11 हुए घायल, मेडिकल काॅलेज में भर्ती

हादसे में 11 लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं. जिला मजिस्ट्रेट अरविंद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

जिला मजिस्ट्रेट अरविंद सिंह ने बताया कि हादसे में कुल 16 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे विशेष आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है, जबकि अन्य 11 घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया. दुर्घटनाग्रस्त बस, कंटेनर और ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा और सड़क पर मलबा बिखर गया. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार कंटेनर और चालक की लापरवाही मानी जा रही है. पुलिस ने कहा है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY