शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: मेरठ में सांसद चंद्रशेखर का बड़ा ऐलान, विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन, सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम​ | Noida News: नोएडा में खुले नाले ने छीन ली जिंदगी, ड्यूटी पर जा रहे युवक की गिरकर मौत; जलभराव या लापरवाही?​ | यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 450 करोड़ की जमीन से हटाया गया अवैध अतिक्रमण​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Chuhe Bhagane Ke Tarike: क्या आप भी घर में चूहों से हैं परेशान? आज ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिनटों में भाग जाएंगे​

Chuhe Bhagane Ke Tarike: बारिश का मौसम सिर्फ ठंडक ही नहीं बल्कि अपने साथ कई सारी परेशानी भी लेकर आता है। बारिश के कारण चूहे अपने बिलों से बाहर निकाल कर घरों तक पहुंच जाते हैं। सबसे ज्यादा आतंक किचन में मचाते हैं। इतना ही नहीं घर के कपड़े से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी […]

Chuhe Bhagane Ke Tarike: बारिश का मौसम सिर्फ ठंडक ही नहीं बल्कि अपने साथ कई सारी परेशानी भी लेकर आता है। बारिश के कारण चूहे अपने बिलों से बाहर निकाल कर घरों तक पहुंच जाते हैं। सबसे ज्यादा आतंक किचन में मचाते हैं। इतना ही नहीं घर के कपड़े से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी काट कर खराब कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी चूहों से परेशान हैं और उन्हें भागना चाहते हैं तो इस आसान उपाय अपनाकर आप उनसे छुटकारा पा सकते हैं। 

पुदीना और लौंग के तेल 

चूहों को भगाने के लिए आप पुदीना और लॉन्ग का इस्तमाल कर सकते हैं। इसके लिए पुदीने के तेल को रुई में भिगोकर घर के सभी कोनों में अच्छे से रख दें। यदि घर के अंदर कहीं भी चूहे ने अपना बिल बनाया हो तो, उस बिल में लौंग का तेल डाल दें। ऐसा करने से चूहे वहां से भाग निकलेंगे और आपका घर छोड़ देंगे। 

लाल मिर्च और नींबू 

चूहों को भगाने के लिए लाल मिर्च का पाउडर और नींबू का रस भी बड़े काम की चीज है। इसका इस्तेमाल कर आप चूहों को अपने घर से कोसों दूर रख सकते हैं। इसके किए आप  चूहे के आनेजाने वाले रास्तों पर लाल मिर्च का छिड़काव करें। तो नींबू के रस को कपड़े में भिगोकर उन जगहों पर रख दें। इससे चूहे भागने लगते हैं।

ये भी पढ़ें: 

प्लास्टर ऑफ पेरिस और आटा 

चूहों को आटा खूब पसंद आता है। ऐसे आप आटा में प्लास्टर ऑफ पेरिस मिला दीजिए। और एक बर्तन या फिर किसी उसमें इस मिश्रण को रख दें। जब चूहा इसे खाएगा तो उसे दिक्कत होगी। ऐसे में चूहा घर छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएगा। इसके साथ ही बेकिंग सोडा भी आटे में मिला कर रख सकते हैं। या फिर इसके छोटेछोटे गोले बनाकर चूहों के ठिकानों पर रख दें। इसकी मदद से भी चूहा घर से भाग जाएगा। 

ये भी पढ़ें:    

घर की साफ सफाई जरूरी

अगर आप चूहों को हमेशा के लिए घर से दूर रखना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप घर की अच्छे से साफसफाई करें। खाने पीने की चीज ढककर रखें।  इसके साथ ही दीवारों और फर्श में बने छोटे छेद सीमेंट या फिर नेट से बंद कर दें। इससे चूहे के घर में घुसने के सभी रास्ते बंद हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY