गुरुवार, 16 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
IND vs ENG: दूसरे वनडे के बीच भारत को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ ये खिलाड़ी, पूरी सीरीज से हो सकता है बाहर!​ | नोएडा की गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में बड़ा हादसा टला, फ्लैट की छत का हिस्सा गिरा; निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल​ | IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पिंक बूथ पर मदद के लिए तड़पता रहा युवक, नहीं पसीजा गाजियाबाद पुलिस का दिल… गई जान; पुलिस बोली- नशे में था​

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सनसनीखेज घटना सामने आई है.मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र स्थित पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचे 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. परिजन का आरोप है कि युवक काफी देर तक मदद के लिए आवाज लगाता रहा, लेकिन बूथ के अंदर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने दरवाजा नहीं खोला. […]

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सनसनीखेज घटना सामने आई है.मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र स्थित पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचे 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. परिजन का आरोप है कि युवक काफी देर तक मदद के लिए आवाज लगाता रहा, लेकिन बूथ के अंदर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद घबराहट में युवक ने शीशे के दरवाजे पर हाथ मार दिया, जिससे शीशा टूट गया और कांच उसके हाथ में गहराई तक धंस गया. नसें कटने से उसका काफी खून बह गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान बिहार के सीवान जिले के रहने वाले 22 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक रविवार को राजकुमार का एक ऑटो चालक से किराए को लेकर विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने और धक्कामुक्की की स्थिति बनने पर वह सुरक्षा और सहायता की उम्मीद में संजयनगर सेक्टर23 स्थित 181 पिंक बूथ पहुंचा.

भाई ने लगाए गंभीर आरोप

राजकुमार के भाई अजय ने बताया कि पिंक बूथ का मुख्य गेट बंद था. इसके बाद राजकुमार दूसरे रास्ते से परिसर के अंदर पहुंचा और कार्यालय में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगाई. आरोप है कि आवाज सुनने के बावजूद किसी ने दरवाजा नहीं खोला.

शीशा तोड़ने पर कटी हाथ की नसें

परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि काफी देर तक कोई मदद नहीं मिलने से राजकुमार घबरा गया और उसने शीशे के दरवाजे पर दोनों हाथों से जोरदार प्रहार कर दिया. शीशा टूटते ही उसके टुकड़े हाथ में धंस गए, जिससे हाथ की नसें कट गईं और तेजी से खून बहने लगा.

आरोप है कि युवक लंबे समय तक सड़क पर खून से लथपथ तड़पता रहा, लेकिन उसे समय पर प्राथमिक उपचार या एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल सकी. काफी देर बाद एंबुलेंस पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

क्या बोलीं पुलिस अधिकारी?

कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पाण्डेय ने बताया कि 12 जुलाई को दोपहर करीब 3:30 बजे थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में एक ऑटो चालक ने एक सवारी को अपने ऑटो में बैठाया था. जांच में सामने आया है कि ऑटो चालक और सवारी, दोनों ही शराब के नशे में थे. किराए और पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने के बाद दोनों पिंक बूथ पहुंचे. इसी दौरान कथित तौर पर नशे की हालत में ऑटो सवारी ने गुस्से में पिंक बूथ के शीशे वाले गेट पर जोर से हाथ मारा, जिससे कांच टूट गया और उसके हाथ में गहरे घाव हो गए. घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY