बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
IRCTC का नया अवतार… अब बिना ‘कैप्चा’ के तुरंत बुक होगा ट्रेन टिकट, साथ में मिलेंगी ये सुविधाएं​ | Varanasi GST DC Rishwat: वाराणसी में GST डिप्टी कमिश्नर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने रेस्टोरेंट के पास रंगे हाथों पकड़ा​ | भारत के अलावा इन देशों में भी हो रहा Ethanol का इस्तेमाल, कौन कितनी करता है ब्लेंडिंग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चेनाब-झेलम का पानी हो जाएगा लाल, PoK में मुनीर ने कर ली कत्ल-ए-आम की तैयारी​

PoK Protest News: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पिछले कई हफ्तों से चल रहे जन आंदोलन अब बेकाबू होते नजर आ रहे हैं. इसे लेकर पाकिस्तानी हुकूमत बेचैन है, खासतौर से फील्ड मार्शल बने बैठे आसिम मुनीर की नींदें उड़ी हुई हैं. 5 जून से अब तक इन प्रदर्शनों को कुचलने के लिए पाकिस्तानी फौज किसी […]

PoK Protest News: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पिछले कई हफ्तों से चल रहे जन आंदोलन अब बेकाबू होते नजर आ रहे हैं. इसे लेकर पाकिस्तानी हुकूमत बेचैन है, खासतौर से फील्ड मार्शल बने बैठे आसिम मुनीर की नींदें उड़ी हुई हैं. 5 जून से अब तक इन प्रदर्शनों को कुचलने के लिए पाकिस्तानी फौज किसी भी हद तक जाने को तैयार दिख रही है. अब तक 24 लोगों की मौत पुलिस और सेना की बर्बरता के चलते हो चुकी है और अब फौज का जो प्लान है, वो बेहद खतरनाक है. मुनीर की एक्शन ब्रिगेड चेनाबझेलम का पानी खून से लाल कर देने की योजना बना चुकी है.

समाचार एजेंसी आईएएनएस को मिली खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आसिम मुनीर की आंखों में ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी यानि JAAC के नेता किरकिरी बने हुए हैं. ऐसे में वो इसी टॉप लीडरशिप को खत्म करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं ताकि आंदोलन को जड़ से समाप्त किया जा सके. JAAC, PoK के लोगों की ओर से पाकिस्तानी व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरा हुआ है. महंगाई, राजनीतिक भेदभाव, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और प्रशासनिक उपेक्षा जैसे मुद्दों को लेकर यह आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरने लगा है. बस यही बात आसिम मुनीर को दर्द दे रही है.

प्रदर्शन को देख बौखला गए हैं मुनीर
JAAC के नेता बारबार चेतावनियों और धमकियों के बावजूद पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर का धैर्य अब जवाब दे चुका है. वे पाकिस्तान की सरकार पर भी दबाव बना रहे हैं कि JAAC की किसी भी मांग को माना न जाए. मुनीर खुद इस मुद्दे से बेहद परेशान हैं क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुका है. कहां वे दुनिया को यह दिखाना चाहते हैं कि PoK में सब कुछ नॉर्मल है और कहां पीओके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चस्पा हो चुकी हैं.

JAAC की टॉप लीडरशिप को खल्लास करने का प्लान

पहले की मीटिंग्स में मुनीर ने सुरक्षा बलों को सख्त निर्देश दिए थे कि आंदोलन को कुचलने के लिए बर्बर ताकत का इस्तेमाल किया जाए. अब खुफिया जानकारी यह भी बता रही है कि टॉप JAAC नेताओं को निशाना बनाकर मारने की तैयारी चल रही है, ताकि पूरा मामला ही खत्म हो जाए. पाकिस्तानी फौज पहले भी यही करती आई है और इस बार भी अपने हाथ वो कश्मीरियों के खून से रंगने की फिराक में है. JAAC के नेता इस खतरे से अच्छी तरह वाकिफ हैं. ऐसे में उन्होंने लोगों से भावुक अपील की है कि अगर सभी नेता भी मार दिए गए तो भी आंदोलन नहीं रुकना चाहिए.

सरदार अमान कश्मीरी से डर गए मुनीर?

JAAC नेता सरदार अमान कश्मीरी ने हाल ही में एक सभा में कहा कि हम अपना देश चाहते हैं. हर किसी को अपना घर, अपनी सरकार और अपनी आजादी का हक है. हमें हमारे अधिकार दो. उन्होंने यह भी कहा कि उन पर जान की धमकी दी जा रही है और इनाम रखा गया है, लेकिन वे मौत से नहीं डरते. आपको बता दें कि इस रैलियों में बच्चों और महिलाओं सहित पूरा परिवार शामिल हो रहा है. वहीं पाकिस्तानी फौज किसी को बख्श नहीं रही, फिर भी लोग डटे हुए हैं. JAAC ने मुजफ्फराबाद की ओर लंबा मार्च शुरू कर दिया है. पाकिस्तानी बलों ने ब्लॉकेड लगा रखे हैं और चेतावनी दी है कि कोई भी इसे तोड़ने की कोशिश करेगा तो सख्त कार्रवाई होगी.

आतंकवादियों का भी इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान
खबरें ये भी आ रही हैं कि इन रैलियों में हिंसा फैलाने के लिए पाकिस्तान की सेना उन पाले गए आतंकियों का इस्तेमाल कर रही है, जिन्हें भारत में भेजती रही है. लश्करएतैयबा, जैशएमोहम्मद और दूसरे संगठनों के आतंकियों को रैलियों में प्लांट किया जा रहा है ताकि वे मकसद से भटक जाएं और उनके कत्लएआम का मौका पाकिस्तानी रेंजर्स को मिल जाए. शुरू में यह महंगाई और सुविधाओं की मांग वाला प्रदर्शन था, लेकिन अब यह पाकिस्तानी दमन के खिलाफ प्रतिरोध का आंदोलन बन गया है. कश्मीरी नारे लगा रहे हैं वतन या कफन.

क्या कह रहा है भारत?
भारत की ओर से भी ताजा हालात पर प्रतिक्रिया दी गई है और कहा गया है कि नागरिकों पर बल प्रयोग करना कहीं से भी जायज नहीं है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत की चिंता जताते हुए कहा ‘पाकिस्तानी राज्य स्थानीय लोगों की वैध मांगों का समाधान करने के बजाय अत्यधिक पुलिस बर्बरता का सहारा ले रहा है. महिलाओं और बच्चों पर हमले, खानेदवाइयों की सप्लाई रोकना, इंटरनेट बंद करना और निहत्थे नागरिकों पर घातक बल का इस्तेमाल, ये सब अमानवीय है.’ आपको बता दें कि पीओके के नेता हमेशा से भारत से मदद की अपील करते रहे हैं ताकि वे पाकिस्तान से कटकर अलग देश बना सकें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY