सोमवार, 10 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Noida News: एक महीने पहले बनी दुल्हन, अब 16वीं मंजिल से गिरकर मौत… पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप​ | Sugar Damage Skin: बॉडी ही नहीं स्किन की भी दुश्मन है सफेद चीनी, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सच​ | Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘हिंदू कभी माफ नहीं करेगा…’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर फूटा उद्धव ठाकरे का गुस्सा; आज से शुरू हुआ ‘राम रक्षा’ आंदोलन​

राम मंदिर में हुए चंदा घोटाले का मामला लगातार तूल पकड़े हुए है. इस बीच शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस घोटाले के विरोध में मुंबई के दादर में राम रक्षा आंदोलन का आयोजन किया. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने बीजेपी सरकार पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने मंदिर के दान की चोरी करने वालों […]

राम मंदिर में हुए चंदा घोटाले का मामला लगातार तूल पकड़े हुए है. इस बीच शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस घोटाले के विरोध में मुंबई के दादर में राम रक्षा आंदोलन का आयोजन किया. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने बीजेपी सरकार पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने मंदिर के दान की चोरी करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी.

दरअसल, अयोध्या में स्थित राम मंदिर में पिछले दिनों चंदा चढ़ावा में गड़बड़ी को लेकर शिकायतें सामने आई थी. इस पूरे मामले की जांच एसआईटी की ओर से की जा रही है. सरकार का दावा है कि जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ एक्शन होगा. उधर, विपक्ष इस मुद्दे को भुनाने में लगा है. शिवसेना के प्रमुख ने आज बीजेपी सरकार पर कई प्रहार किया.

हम पक्के हिंदू हैं: उद्धव
मुंबई में आयोजिक प्रदर्शन के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम पक्के हिंदू हैं, हम भोलेभाले हैं, लेकिन मूर्ख नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारे हिंदुत्व का फायदा उठाकर मंदिर में लूट रहा है, तो मैंने परसों कहा था कि हिंदू आपको माफ नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि इस देश में जब पहली बार शिवसैनिकों ने सत्ता संभाली, तो जय श्रीराम के नारे लगाए.

उद्धव ने कहा कि अगर शिला पूजन होता था, तो हम शिला पूजन करते थे, अगर रथ यात्रा होती थी, तो हम उसमें भाग लेते थे. अगर कार सेवा होती थी, तो हम अयोध्या जाकर कार सेवा करते थे. कई कार सेवकों ने अपना रक्त बहाया, कई ने अपनी जान गंवाई. उसके बाद जो हुआ, मुंबई शहर ने जो झेला, वैसा शायद ही किसी और शहर ने झेला हो. जब बम धमाके हुए, दंगे हुए, तब सिर्फ एक व्यक्ति हिंदुओं के लिए खड़ा हुआ, वो थे हिंदू हृदय सम्राट, शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे.

‘हिंदुत्व को खत्म करने की कोशिश’
उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज हमारी मेहनत की वजह से जो व्यक्ति प्रधानमंत्री बना, उसने हिंदुत्व को खत्म करने के लिए अफजल खान की तरह बीड़ा उठाया है. कहते अयोध्या तो झांकी है और काशी मथुरा बाकी है, पता नहीं वहां क्या करेंगे.

आगे कहा कि जिस समय हिंदू डरे हुए थे, उन पर हमले हो रहे थे, वे समर्थन की तलाश में थे. उस समय, शिवसेना प्रमुख ने हिंदुओं को शिवसेना का यह भगवा रंग दिया. इसका दुरुपयोग हुआ, अवांछित लोग सत्ता का आनंद ले रहे हैं और हिंदू अभी भी उत्पीड़ित हैं.

एसआईटी की जांच पर भी उठाए सवाल
राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में जारी जांच को लेकर भी उद्धव ठाकरे ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये चोर को बोलेंगे कि चोरी की जांच करो और फिर सबको क्लीन चिट दे देंगे. कहा कि राम मंदिर में चोरी करने वालों से कहो वे राम का नाम लेने के अधिकारी नहीं. सभी हिंदू राम रक्षा के लिए मेरे साथ आए, आज सभी हिंदू मेरे साथ यहां खड़े है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY