शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

जल्द लांच होने वाली है IRCTC की नई वेबसाइट, अब और आसान होगी टिकट बुकिंग​

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि IRCTC की नई वेबसाइट का Beta वर्जन जल्द लॉन्च किया जाएगा. शुक्रवार को जयपुर के MNIT के छात्रों ने नई वेबसाइट का डेमो देखा और उस पर अपनी राय भी दी.छात्रों के सुझावों के आधार पर वेबसाइट को और बेहतर बनाया जा रहा है. कुछ हफ्ते पहले MNIT […]

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि IRCTC की नई वेबसाइट का Beta वर्जन जल्द लॉन्च किया जाएगा. शुक्रवार को जयपुर के MNIT के छात्रों ने नई वेबसाइट का डेमो देखा और उस पर अपनी राय भी दी.छात्रों के सुझावों के आधार पर वेबसाइट को और बेहतर बनाया जा रहा है.

कुछ हफ्ते पहले MNIT के छात्रों ने मौजूदा IRCTC वेबसाइट की कई कमियां बताई थीं.उसी के बाद रेलवे ने वेबसाइट को पूरी तरह नया रूप देने का फैसला किया था.अब नई वेबसाइट तैयार है और इसे भारतीय रेलवे के नए Passenger Reservation System से जोड़ा जा रहा है. रेल मंत्री ने बताया कि नया रिजर्वेशन सिस्टम भी एक साथ तैयार किया जा रहा है.इसके पूरा होते ही आने वाले कुछ महीनों में नई IRCTC वेबसाइट सभी यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी.

नई वेबसाइट में क्या होगा खास?

  • बारबार आने वाले Captcha और बेवजह के Popup नहीं होंगे.
  • सभी क्लास में सीट उपलब्धता एक साथ दिखाई देगी.
  • टिकट बुक करने के लिए कम स्टेप्स होंगे, जिससे बुकिंग पहले से ज्यादा तेज होगी.

मिलेंगी ये भी सुविधाएं

बारबार यात्रा करने वालों के लिए यात्रियों की जानकारी सेव रहेगी, जिससे दोबारा टिकट बुक करना आसान होगा. रेल मंत्री ने यह भी बताया कि रेलवे पिछले 40 साल से चल रहे Passenger Reservation System को भी पूरी तरह अपग्रेड कर रहा है.यह काम बिना टिकट बुकिंग सेवा रोके किया जा रहा है और नया सिस्टम जल्द लॉन्च होगा. उन्होंने बताया कि RailOne ऐप के डाउनलोड अब 4 करोड़ से ज्यादा हो चुके हैं.यह देश का सबसे बड़ा रेलवे टिकट बुकिंग ऐप बन गया है, जहां रेलवे की लगभग सभी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध हैं. Tatkal टिकटों में बॉट्स और फर्जी बुकिंग रोकने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं.रेलवे का कहना है कि इसमें कुछ सुधार हुआ है, लेकिन इस पर लगातार काम जारी रहेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY