
बॉलीवुड की जानी मानी फिल्म मेकर एकता कपूर साल 2010 में आई फिल्म लव सेक्स और धोखा का सीक्वल बना रही हैं। इस बीच उन्होंने फिल्म के रिलीज डेट के बारे में खुलासा किया है। जी हां, फिल्म निर्माता ने सात जूलाई को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “जब आपको लाइक और रीपोस्ट मिल सकते हैं तो गुलाब और चॉकलेट की जरूरत किसे है? कैमरे के ज़माने के प्यार से लेकर इंटरनेट के जमाने के प्यार तक। वैलेंटाइन 2024 सप्ताहांत पर अपना जहर चुनें प्यार, सेक्स और धोखा! #LSD2 16 फरवरी 2024 से सिनेमाघरों में।”
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
लव सेक्स और धोखा 2 का निर्देशन बी-टाउन के जाने माने निर्देशक दिबाकर बनर्जी करेंगे। वहीं, इस फिल्म के कलाकरों के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म 16 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दर्शकों को भायी पहले पार्ट की कहानी
बता दें कि एकता की फिल्म लव सेक्स और धोखा को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। दो करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म के सफल होने के बाद से ही लोग दूसरे पार्ट की मांग कर रहे थे।












