CrimeViral

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध: युवती बोली- कई बार बनाया हवस का शिकार, विवाह की बात पर देता था एक ही जवाब

गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना इलाके में रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। युवती के अनुसार, विरोध करने पर उससे मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-56 थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। 

शिकायत में युवती ने जिस युवक पर ये आरोप लगाया है, वो उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। युवती का कहना है कि युवक ने उससे संपर्क किया और कुछ समय बातचीत के बाद शादी का झांसा दिया। आरोप है कि युवक ने 25 अगस्त 2025 से लेकर 30 अप्रैल 2026 तक शादी का झांसा देकर सेक्टर-56 इलाके में अलग-अलग जगहों पर कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

युवती का कहना है कि जब भी उसने शादी करने को कहा तो आरोपी बहाना बना देता था और आखिर में उसने मना कर दिया। युवती ने विरोध जताया तो आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने लगा। सेक्टर-56 थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस टीम जल्द ही साक्ष्य जुटाकर आगामी कार्रवाई करेगी। 

Leave a Reply