फरीदाबाद को जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीन हाईवे पर भीषण दुर्घटना की खबर सामने आई है। निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन के गिरने से आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कई मजदूर उसके नीचे दबे हो सकते हैं। यह घटना पन्हेरा गांव के पास हुई।

हरियाणा के फरीदाबाद में जेवर फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान एक क्रेन गिर गई। क्रेन के नीचे कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है।












