शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Horoscope 11 July 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो-मेसी से लेकर नेमार तक… दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलरों के पास है कितना पैसा?​ | ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs ENG: हार, हार, हार…से टूटकर रो पड़े कप्तान श्रेयस अय्यर, गौतम गंभीर की इस गलती से 9 विकेट से हारी टीम इंडिया​

Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच ब्रिस्टल में खेला जा रहा है, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम के लिए आज एक बार फिर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की, लेकिन एक […]

Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच ब्रिस्टल में खेला जा रहा है, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम के लिए आज एक बार फिर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की, लेकिन एक बार फिर वो बड़ी पारी नही खेल सके.

वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन की राह दिखाई. वैभव के बल्ले से आज सिर्फ 15 रन निकले और उन्हें जोफ्रा आर्चर ने एक बार फिर सैम करन के हाथो कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर के 80 और शिवम दुबे के 22 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 158 रन ही बना सकी, जिसे इंग्लैंड ने मात्र 13.5 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.

Team India की बल्लेबाजी फिर रही फ्लॉप

भारतीय टीम की बल्लेबाज आज फिर फ्लॉप रही, ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 15 तो अभिषेक शर्मा सिर्फ 16 रन ही बना सके. वहीं ईशान किशन का बल्ला आज फिर नही चला और वो 4 रन बनाकर चलते बने. हालांकि इसके बाद श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे ने पारी को संभाला.

श्रेयस अय्यर अंत तक नाबाद रहे और 49 गेंदों में 4 चौके एवं 5 छक्के की मदद से 80 रनों की पारी खेली, वहीं शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 22 रनों की धीमी पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 8 गेंदों में 11 रन बनाए, जिसकी बदौलत टीम इंडिया 20 ओवरों में सिर्फ 158 रन बना सकी और इंग्लैंड को 159 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे इंग्लैंड ने सिर्फ 13.5 ओवरों में हासिल कर लिया.

इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने 42 गेंदों में 49 तो कप्तान हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 79 रनों की पारी खेली, सिर्फ जोस बटलर ही 8 गेंदों में 8 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने.

गौतम गंभीर और सपोर्ट स्टाफ की गलती बन रही Team India के हार की वजह

भारतीय टीम के लगातार हार की वजह कोच गौतम गंभीर और सपोर्ट स्टाफ की नाकामी है, भारतीय बल्लेबाज आयरलैंड दौरे से ही छोटी गेंदों पर अपना विकेट गंवा रहे हैं, हर मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज वही गलती कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय गेंदबाज फुल लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं और विरोधी टीम को बड़े शॉट खेलने की पूरी छूट दे रहे हैं.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY