शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

How To Make Raw Banana Tuk: कच्चे केले के बनाएं क्रिस्पी ‘टुक’, स्वाद ऐसा बच्चे से बुजुर्ग भी हो जाएंगे खुश​

आलू के टुक तो शायद आपने खाए ही होंगे, लेकिन क्या कभी कच्चे केले के टुक ट्राई किए हैं. इसमें स्टार्च भी कम होता है और ये स्वादिष्ट भी भरपूर है. अगर आपके घर में सब कच्चा केला देखते ही नाकमुंह बनाने लगते हैं तो उनको एक बार ये क्रिस्पी कच्चे केले के टुक बनाकर […]

आलू के टुक तो शायद आपने खाए ही होंगे, लेकिन क्या कभी कच्चे केले के टुक ट्राई किए हैं. इसमें स्टार्च भी कम होता है और ये स्वादिष्ट भी भरपूर है. अगर आपके घर में सब कच्चा केला देखते ही नाकमुंह बनाने लगते हैं तो उनको एक बार ये क्रिस्पी कच्चे केले के टुक बनाकर खिलाएं. ये बाहर से तो चिप्स जैसे क्रंची हैं, लेकिन अंदर से थोड़े सॉफ्ट. हरी चटनी के साथ आप इन टुक को सर्व कीजिए. इवनिंग के लिए ये एक बेहतरीन रेसिपी है.

कच्चे केले के टुक बनाने में आपको बहुत ज्यादा टाइम भी नहीं लगेगा. 3 से 4 लोगों के लिए टुक बनाना है तो आफको मुश्किल से 25 मिनट का टाइम लगेगा. बस केलों को ब्लांच करना है और फिर क्रंची होने तक फ्राई करने के बाद इसमें कुछ बेसिक मसाले मिलाकर तैयार कर लेना है. तो चलिए देख लेते हैं कच्चे केले के टुक की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी.

इनग्रेडिएंट्स कर लें नोट

  • आपको चाहिए होंगे 1/2 किलो कच्चे केले
  • तलने के लिए तेल
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • स्वादानुसार नमक

टुक बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले कच्चे केलों को धोकर ब्लांच कर लें यानी उबलते पानी में थोड़ी देर पकाना है, लेकिन पूरी तरह से न गलाएं.
  • अब केलों को पानी से निकाल लें और छील लें. सारे केले कम से कम 2 इंच के टुकड़ों में काट लें.
  • केले के टुकड़ों को मीडिया गर्म तेल में हल्का सुनहरा होने तक तल लें और एक प्लेट में निकाल लें.
  • अब किसी कटोरी या गिलास की तली की मदद से सारे केले के टुकड़ों को दबाकर चपटा कर लें.
  • आपको इन केले के टुकड़ों को डबल फ्राई करना है. इससे ये बाहर से बिल्कुल क्रंची हो जाएंगे और हल्के से नर्म रहेंगे.
  • एक बड़े बाउल में लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक मिलाकर मसाला तैयार करें.
  • इस मसाले में फ्राई किए गए टुक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. बस ये सर्व करने के लिए तैयार हैं.

कहां की है ये रेसिपी?

टुक की रेसिपी मुख्य रूप से सिंधी मानी जाती है. ट्रेडिशनली ‘आलू टुक’ बनाए जाते हैं, लेकिन अरबी और कच्चे केले के टुक भी कमाल के स्वादिष्ट लगते हैं. इसे हेल्दी तरीके से बनाना चाहते हैं तो एयरफ्रायर का यूज भी किया जा सकता है ताकि फैट कम रहे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY