Viral

‘कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है तो…’, गाजियाबाद के सूर्या मामला पर पहली बार बोले CM योगी

‘कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है तो…’, गाजियाबाद के सूर्या मामला पर पहली बार बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिजनौर पहुंचे। यहां आलमपुर गावड़ी में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए गाजियाबाद के सूर्या मामले पर भी बात की। योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद मामले में कहा कि दोस्ती की आड़ा में चाकूबाजी स्वीकार नहीं है।

‘कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है तो…’, गाजियाबाद के सूर्या मामला पर पहली बार बोले CM योगी
‘कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है तो…’, गाजियाबाद के सूर्या मामला पर पहली बार बोले CM योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने अभी गाजियाबाद में देखा, दोस्ती का आड़ में चाकूबाजी, ये स्वीकार्य नहीं और कतई स्वीकार्य नहीं होगा। कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है तो समझो गलती कर रहा है।

Khabar Monkey

गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने पर भी बोले सीएम

इसके अलावा, सीएम योगी ने गाय को राष्ट्रीय पशु दर्जा दिए जाने की मांग पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर चर्चा की जा रही है, लेकिन मां और संतान के रिश्ते को किसी घोषणा की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और यह आस्था एवं संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। जैसे गंगा को माता कहा जाता है उसी प्रकार गौ माता भी भारतीय जीवन और परंपरा का अहम आधार हैं।

आगे की खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply