आज ओटीटी के विस्तार के बाद कहानियों की कोई कमी नहीं है। अगर कहानी में दम है तो देशों की सीमाएं भी कहानी के लिए कोई बड़ी बात नहीं रह जाती और पूरी दुनिया में वाहवाही बटोरती है। लेकिन एक ऐसा भी दौर था जब ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं थे लेकिन तब भी कुछ ऐसे कमाल के कलाकार जिन्होंने ऐसी कहानियां कहीं जो समय के फेर को पार कर गईं। साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म ’12 एंग्री मैन’ एक ऐसी ही फिल्म है जो 69 साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी ऐसी कि जब इसका भेद खुलता है कि दमाग की नसें हिल जाती हैं। ये फिल्म यूट्यूब पर फ्री देखी जा सकती है और इसे आईएमडीबी पर 9 रेटिंग मिली है जो काफी शानदार मानी जाती है।
Khabar Monkey

चौंकाने वाली है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री है जो कोर्ट रूम ड्रामा में बदल जाती है। कहानी 12 गुस्सैल वकीलों की है जो हत्या के आरोपी एक जवान लड़के को सजा दिलाने के लिए इकट्ठा होते हैं। कहानी की शुरुआत कोर्ट रूम के बाहर के सेट से होती है और इसके बाद कैमरा अंदर पहुंच जाता है। इसके बाद शुरू होती है कहानी की धार। पहले वकीलों की टीम में से 11 लोग सहमत होते हैं कि आरोपी लड़के ने ही मर्डर किया है। लेकिन इसके बाद 12वां वकील इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं होता और विपक्ष में मत डाल देता है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और धीरे-धीरे वकीलों की संख्या अपना मत बदलने लगती है। कहानी जब अपने अंतिम समय में पहुंचती है तो आपके होश उड़ा देती है।
यूट्यूब पर देख सकते हैं फिल्म
अगर आप भी सच्ची, अच्छी और प्रभावशाली कहानियों के दीवाने हैं तो ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। ये फिल्म साल 1957 में रिलीज हुई थी। इसे सिडनी लुमेट ने डायरेक्ट किया था और इसकी कहानी रेगिनाल्ड रोज ने लिखी थी। इस फिल्म में हैनरी फॉन्डा, ली जे कॉब और मार्टिन बाल्सम जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए थे। इसके साथ ही ये कहानी लोगों का दिल जीतने में सफल रही थी। कैसे नैरेटिव गढ़ा जाता है और उसे तोड़ने के लिए क्या तरकीब काम आती है बस यही हाल ये कहानी बयां करती है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 9 की रेटिंग मिली है।
–












