EntertainmentViral

माथे पर किस, हाथ में ट्रॉफी, विराट कोहली पर अनुष्का शर्मा ने इस कदर लुटाया प्यार, लोग लगाने लगे नजर का टीका

माथे पर किस, हाथ में ट्रॉफी, विराट कोहली पर अनुष्का शर्मा ने इस कदर लुटाया प्यार, लोग लगाने लगे नजर का टीका

क्रिकेट के मैदान पर जब इतिहास रचा जाता है तो उसका जश्न भी उतना ही शानदार होता है। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को अपने फैंस को जश्न मनाने का एक ऐतिहासिक मौका दिया। आरसीबी ने लगातार दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। साल 2025 में चैंपियन बनने के बाद टीम ने साल 2026 में भी अपनी इस बादशाहत को बरकरार रखा और बैक-टू-बैक ट्रॉफी जीती। इस ब्लॉकबस्टर जीत के बाद सोमवार दोपहर को विराट कोहली के लिए उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की तरफ से एक बेहद खास और प्यारा संदेश आया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

माथे पर किस, हाथ में ट्रॉफी, विराट कोहली पर अनुष्का शर्मा ने इस कदर लुटाया प्यार, लोग लगाने लगे नजर का टीका
माथे पर किस, हाथ में ट्रॉफी, विराट कोहली पर अनुष्का शर्मा ने इस कदर लुटाया प्यार, लोग लगाने लगे नजर का टीका

अनुष्का ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की है। इस फोटो में वह विराट कोहली के साथ आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी पकड़े नजर आ रही हैं। तस्वीर में जहां विराट के चेहरे पर जीत की बड़ी सी मुस्कान है, वहीं अनुष्का उन्हें माथे पर चूमती हुई दिख रही हैं। इस पल को बयां करने के लिए अनुष्का को किसी शब्दों की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने कैप्शन में बिना कुछ लिखे सिर्फ एक विक्ट्री साइन, एक रेड हार्ट और हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया। फैंस को यह रोमांटिक अंदाज इतना पसंद आया कि पोस्ट होने के महज 30 मिनट के भीतर ही इस तस्वीर ने इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स का आंकड़ा पार कर लिया।

लोगों का रिएक्शन

इस पोस्ट पर लोगों के जमकर रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए शख्स ने लिखा, ‘दोनों के बीच सच्चा प्यार है, परिस्थिति कुछ भी हो विराट के साथ अनुष्का हमेशा खड़ी रहती हैं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘इनके लिए नजर का टीका, ये कभी एक दूसरे से अलग न हों और हमेशा ऐसे ही खुश रहें।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘प्यार ऐसा ही होता है, इनकी तस्वीर सच्चे साथी की परिभाषा से कम नहीं’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘अनुष्का की भक्ति विराट के काम आ रही है।’ विराट और अनुष्का हमेशा एक-दूसरे के सबसे बड़े सपोर्टर रहे हैं। मैदान पर विराट की इस ऐतिहासिक कामयाबी ने न सिर्फ बेंगलुरु के फैंस को बल्कि इस स्टार कपल को भी यादगार पल दे दिए हैं, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

Khabar Monkey

अनुष्का ने किया डांस

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस बेहद रोमांचक और सांसें रोक देने वाले फाइनल मुकाबले के तुरंत बाद भी अनुष्का ने अपनी खुशी जाहिर की थी। मैच खत्म होते ही उन्होंने विराट कोहली की सेलिब्रेशन वाली एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें विराट ने एक खास स्लोगन वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी। इस टी-शर्ट पर लिखा था ‘वन्स फेल्ट नाइस, वी डिड इट ट्वाइस’। अनुष्का ने इस फोटो पर एक बड़ा सा हार्ट इमोजी बनाकर अपने पति की मेहनत और जीत पर गर्व जताया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कुछ इनसाइड वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें अनुष्का शर्मा जीत की खुशी में आरसीबी की पूरी टीम के साथ जमकर थिरकती और डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply