HealthViral

रात को सोने से पहले नमक पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? जानें फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका?

रात को सोने से पहले नमक पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? जानें फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका?

 क्या आप भी रात को ब्रश करके सीधे सो जाते हैं? अगर हां, तो अपनी नाइट रूटीन में एक छोटा-सा बदलाव करके मुंह और मसूड़ों की सेहत को बेहतर बना सकते हैं। दरअसल, सोने से पहले गुनगुने नमक पानी से कुल्ला करना एक आसान घरेलू उपाय है, जिसे लंबे समय से ओरल हेल्थ के लिए अपनाया जाता रहा है। यह न सिर्फ मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है, बल्कि कई परेशानी से राहत दिलाता है। चलिए जानते हैं कि रात को नमक पानी से कुल्ला करने के क्या फायदे हैं और इसे करने का सही तरीका क्या है।

रात को सोने से पहले नमक पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? जानें फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका?
रात को सोने से पहले नमक पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? जानें फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका?

नमक पानी से कुल्ला करने के फायदे:

  • मुंह के बैक्टीरिया कम करने में मददगार: नमक पानी में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं।

  • मसूड़ों की सूजन और दर्द में राहत: अगर मसूड़ों में सूजन, दर्द या हल्का संक्रमण है तो नमक पानी से कुल्ला करने पर आराम मिल सकता है।

  • मुंह की दुर्गंध कम करने में सहायक: रात में कुल्ला करने से मुंह में मौजूद बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम हो सकते हैं, जिससे सांसों की दुर्गंध कम होती है।

  • गले की खराश में राहत: नमक पानी गले की हल्की खराश और जलन को कम करने में भी मदद कर सकता है।

नमक पानी से कुल्ला करने का सही तरीका

एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं। इस पानी को मुंह में लेकर 20-30 सेकंड तक कुल्ला करें। पानी को बाहर थूक दें, निगलें नहीं। सोने से पहले ब्रश करने के बाद यह प्रक्रिया करें।

ध्यान रखने वाली बातें:

बहुत अधिक नमक का उपयोग न करें। दिन में कई बार जरूरत से ज्यादा कुल्ला करने से मुंह सूख सकता है।  अगर मसूड़ों से लगातार खून आ रहा है, तेज दर्द है या कोई गंभीर समस्या है तो एक्सपर्ट से सलाह लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता ह

Khabar Monkey

 
khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply