Viral

पहले पति को छोड़ा, फिर जेठ से शादी की… प्रेमी के साथ मिलकर उसे मार डाला

सुरेंद्रनगर : शुरुआत में जिस मौत को पुलिस महज एक आम दुर्घटना मानकर फाइल बंद करने वाली थी, उसकी परतें खुलीं तो अवैध संबंध, धोखेबाजी और नाकाम सुपारी किलिंग की एक ऐसी खौफनाक दास्तान सामने आई जिसने गुजरात पुलिस को भी हैरान कर दिया है। अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच की टीम ने महीनों से दफन एक मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले पति को छोड़ा, फिर जेठ से शादी की… प्रेमी के साथ मिलकर उसे मार डाला
पहले पति को छोड़ा, फिर जेठ से शादी की… प्रेमी के साथ मिलकर उसे मार डाला

नहर में मिली लाश को पुलिस ने माना था हादसा
यह पूरा मामला सुरेंद्रनगर जिले के ध्रांगध्रा तालुका के सोल्डी गांव का है। यहां रहने वाले शांतिगिरी विष्णुगिरी गोस्वामी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे, जिसके कुछ समय बाद उनकी लाश एक नहर से बरामद हुई थी। स्थानीय लोगों से मिली शुरुआती जानकारी के आधार पर स्थानीय पुलिस ने इसे पैर फिसलने या डूबने से हुई एक सामान्य दुर्घटना मानकर केस दर्ज कर लिया था।

लेकिन जब इस मामले की फाइल अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के हाथ में आई, तो अधिकारियों को इस मौत के पीछे गहरी साज़िश के पुख्ता संकेत मिले। तकनीकी इनपुट्स और खुफिया कड़ियों को आपस में जोड़ते हुए जब क्राइम ब्रांच ने जांच का दायरा बढ़ाया, तो इस खौफनाक हत्याकांड का सच सामने आ गया।

पति को छोड़ जेठ से निकाह, फिर ‘लव ट्राएंगल’ की एंट्री
क्राइम ब्रांच की तफ्तीश में सामने आया कि मुख्य आरोपी महिला जागृति गोस्वामी की पहली शादी सुखदेवगिरी गोस्वामी से हुई थी, जिससे उसके दो बच्चे भी थे। हालांकि, शादी के बाद जागृति को अपने ही सगे जेठ (पहले पति के बड़े भाई) शांतिगिरी गोस्वामी से प्यार हो गया। वह अपने पहले पति और बच्चों को छोड़कर जेठ शांतिगिरी के साथ भाग गई और दोनों ने शादी कर ली।

दोनों एक दूसरे गांव में नई जिंदगी बसर करने लगे। शांतिगिरी पेशे से ट्रक ड्राइवर था, जिसके कारण वह अक्सर हफ्तों तक घर से बाहर रहता था। इसी बीच, कांतिलाल उर्फ भरतभाई लालजीभाई साबरिया नाम के एक व्यक्ति ने इस जोड़े के घर के बगल वाला मकान किराए पर ले लिया। शांतिगिरी की गैरमौजूदगी और आए दिन होने वाले घरेलू झगड़ों का फायदा उठाकर कांतिलाल और जागृति के बीच अवैध संबंध बन गए।

Khabar Monkey

शूटर ने दिया धोखा, तो खुद दबाया पति का गला
शांतिगिरी को रास्ते से हटाने के लिए जागृति और उसके प्रेमी कांतिलाल ने सबसे पहले एक कॉन्ट्रैक्ट किलर का सहारा लिया। उन्होंने यूनिस नाम के एक शातिर अपराधी को 25,000 रुपये में शांतिगिरी की हत्या की सुपारी दी। एक रात यूनिस मर्डर के इरादे से घर में दाखिल भी हुआ, लेकिन शांतिगिरी को गहरी नींद में सोता देख उसकी हिम्मत जवाब दे गई।

पकड़े जाने के डर से यूनिस ने हत्या करने के बजाय सोते हुए शांतिगिरी की एक तस्वीर खींची और जागृति को भेज दी। उसने झूठा दावा किया कि काम पूरा हो चुका है। जागृति ने भी सच माने बिना उसे सुपारी की रकम सौंप दी। लेकिन अगली सुबह जब शांतिगिरी जिंदा उठा, तो इस धोखे का भंडाफोड़ हो गया।

पहली साजिश नाकाम होने के बाद जागृति और कांतिलाल ने खुद हत्या करने का फैसला किया। एक रात मौका पाकर कांतिलाल ने शांतिगिरी का गला घोंट दिया, जबकि जागृति ने उसकी चीखें दबाने के लिए चेहरे पर तकिया रख दिया। दम घुटने से शांतिगिरी की मौके पर ही मौत हो गई।

लाश ठिकाने लगाने के लिए तीसरे प्रेमी की ली मदद
हत्या को अंजाम देने के बाद पड़ोसियों के डर से दोनों ने शव को कमरे में बिस्तर के पीछे छिपा दिया। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए जागृति ने दीपक उर्फ मुन्ना नाम के एक तीसरे व्यक्ति से मदद मांगी, जिससे भी कथित तौर पर जागृति का प्रेम-संबंध था। दीपक ने एक कार का बंदोबस्त किया।

इसके बाद जागृति, कांतिलाल और दीपक ने मिलकर शांतिगिरी के शव को सुरेंद्रनगर की एक नहर में फेंक दिया, ताकि यह पूरी तरह से एक एक्सीडेंट लगे। पुलिस के किसी भी तलाशी अभियान या तत्काल कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आरोपियों ने गांव में यह अफवाह फैला दी कि शांतिगिरी काम के सिलसिले में अपनी मर्जी से कहीं चला गया है। सच को दबाए रखने के लिए उन्होंने पुलिस में कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई थी।

क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में हत्यारे
यह शातिरना अपराध कई महीनों तक छिपा रहा, क्योंकि स्थानीय पुलिस इसे हादसा मान चुकी थी। लेकिन अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने आखिरकार मृतक की पहचान सुनिश्चित करते हुए पूरी साज़िश का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी जागृति गोस्वामी और उसके प्रेमी कांतिलाल साबरिया को हत्या, आपराधिक साज़िश रचने और सबूत मिटाने के गंभीर आरोपों में आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर सलाखों केया है। मामले में शामिल अन्य मददगारों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply