SportsViral

IPL फाइनल जीतने से पहले ही RCB ने बनाया एक नया कीर्तिमान, 21 गेंदों में ही तोड़ दिया CSK का रिकॉर्ड

IPL फाइनल जीतने से पहले ही RCB ने बनाया एक नया कीर्तिमान, 21 गेंदों में ही तोड़ दिया CSK का रिकॉर्ड

RCB Fastest 50 In IPL Final: आईपीएल 2026 के फाइनल में RCB को ट्रॉफी जीतने के लिए 156 रन का टारगेट मिला था। इस टारगेट का पीछा करने उतरी RCB को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 3.3 ओवर (21 गेंद) में ही 50 रन बना दिए। इसके साथ ही RCB आईपीएल फाइनल में सबसे तेज 50 रन बनाने वाली टीम बन गई है। आईपीएल का फाइनल जीतने से पहले RCB ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

IPL फाइनल जीतने से पहले ही RCB ने बनाया एक नया कीर्तिमान, 21 गेंदों में ही तोड़ दिया CSK का रिकॉर्ड
IPL फाइनल जीतने से पहले ही RCB ने बनाया एक नया कीर्तिमान, 21 गेंदों में ही तोड़ दिया CSK का रिकॉर्ड

RCB ने तोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड

आईपीएल फाइनल में इससे पहले किसी टीम द्वारा सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था। इसी मैदान पर आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार किया था। लेकिन अब RCB ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में RCB के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने ओपनिंग करते हुए तूफानी बैटिंग की।

32 रन बनाकर आउट हुए वेंकटेश अय्यर

रन चेज में RCB के लिए वेंकटेश अय्यर ने स्ट्राइक लिया। पहले ओवर में मोहम्मद सिराज के खिलाफ उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की। इसके बाद दूसरा ओवर डालने के लिए कगिसो रबाडा आए इस ओवर में उन्होंने जमकर कुटाई की। इस ओवर में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का की मदद से 18 रन बटोरे। इसके बाद भी वह तेज गति से रन बनाते रहे और अंत में 16 बॉल पर 32 रन की पारी खेलकर आउट हुए। आईपीएल प्लेऑफ में वेंकटेश का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। वह अब तक 7 पारियों में 57 की औसत से 285 रन बना चुके हैं।

Khabar Monkey

GT के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने लगाया अर्धशतक

इस मैच में वेंटकेश अय्यर को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर के बीच पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। GT के टॉप आर्डर बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप रहे, लेकिन मिडिल ऑर्डर में वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन बनाकर टीम को एक लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में RCB के लिए रासिख डर सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply