EntertainmentViral

‘किसके घर पैकेट पहुंच जाए’, सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म क्रिटिक्स की ईमानदारी पर कसा तंज, बोलीं- कैसे पता कोई सच लिख रहा है

‘किसके घर पैकेट पहुंच जाए’, सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म क्रिटिक्स की ईमानदारी पर कसा तंज, बोलीं- कैसे पता कोई सच लिख रहा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिस्टम’ के लिए चर्चाओं में बनीं हुईं हैं। हाल ही में उनकी यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। अब सोनाक्षी सिन्हा से पूछा गया कि क्या वह अपनी फिल्मों के रिव्यूज पढ़ती हैं तो एक्ट्रेस ने काफी मजेदार जवाब दिया। इतना ही नहीं अपने जवाब से फिल्म क्रिटिक्स की ईमानदारी पर भी सवाल उठा दिया। चलिए बताते है एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा

‘किसके घर पैकेट पहुंच जाए’, सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म क्रिटिक्स की ईमानदारी पर कसा तंज, बोलीं- कैसे पता कोई सच लिख रहा है
‘किसके घर पैकेट पहुंच जाए’, सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म क्रिटिक्स की ईमानदारी पर कसा तंज, बोलीं- कैसे पता कोई सच लिख रहा है

सोनाक्षी का अन-फिल्टर्ड अंदाज

सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों के साथ-साथ अपने यूट्यूब वीडियोज के लिए भी जानी जाती है। उनके मेकअप वीडियोज को फैंस काफी पसंद करते है। अपने वीडियोज में वह भले ही मेकअप में नजर आती हों लेकिन अपने बयानों और जवाबों में वह अन-फिल्टर्ड रहना पसंद करती हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने फिल्मों के रिव्यूज ईमानदार होने पर अपनी राय रखी।

सोनाक्षी सिन्हा का फिल्म क्रिटिक पर तंज

एचटी से साथ बातचीत में एक्ट्रेस से पूछा कि क्या वो अपनी फिल्मों के रिव्यूज गूगल करतीं हैं कि किसने क्या लिखा, तो सोनाक्षी ने कहा, ‘हां मैं चेक करती हूं। आपको जानना तो चाहिए ही कि लोग क्या कह रहे हैं आपकी फिल्म के लिए।’ इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या आपको समझ आता है कि कौन कैसे लिख रहा है मतलब ये जानना जरूरी है कि सच में दिल से लिख रहा है या नहीं।

Khabar Monkey

तो इस पर सोनाक्षी सिन्हा कहती है ‘ये तो आपको कभी पता नहीं चलेगा’, इसके बाद एक्ट्रेस जोर से हंसते हुए बोलती हैं कि ‘क्या पता किसके यहां पैकेट पहुंच गया। ये हमे थोड़ी पता रहता है। हम पढ़ते हैं और उनके फेस वेल्यू के हिसाब से अंदाजा लगा लेते है।’

‘सिस्टम’: एक कोर्ट रूम ड्रामा

सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका स्टारर फिल्म ‘सिस्टम’ 22 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। यह फिल्म कोर्ट रूम ड्रामा है, फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक युवा वकील के रोल में दिखाई दी हैं। यह फिल्म सामाजिक असमानता, पितृसत्ता और न्याय के खिलाफ लड़ाई की कहानी है। फिल्म में सोनाक्षी और ज्योतिका के अलावा आशुतोष गोवारिकर भी मुख्य भुमिका में हैं।

Leave a Reply