SportsViral

RCB vs GT Final मुकाबले से पहले आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने जीत के लिए भरी हुंकार, कह डाली बड़ी बात

RCB vs GT Final मुकाबले से पहले आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने जीत के लिए भरी हुंकार, कह डाली बड़ी बात

Rajat Patidar: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी को जीतने के बारे में बड़ी हुंकार भरी। फाइनल मुकाबले से पहले आरसीबी कप्तान ने क्या-क्या कहा आइए जानते हैं।

RCB vs GT Final मुकाबले से पहले आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने जीत के लिए भरी हुंकार, कह डाली बड़ी बात
RCB vs GT Final मुकाबले से पहले आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने जीत के लिए भरी हुंकार, कह डाली बड़ी बात

RCB vs GT Final, Rajat Patidar: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस खिताबी मुकाबले से पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी को जीतने के बारे में बड़ी हुंकार भरी। फाइनल मुकाबले से पहले आरसीबी कप्तान ने क्या-क्या कहा आइए जानते हैं।

धोनी-रोहित से तुलना पर क्या बोले Rajat Patidar?

रजत पाटीदार की कप्तानी आरसीबी ने 17 साल बाद आईपीएल का पहला खिताब जीता था और अब उन्हें लगातार दूसरा खिताब जीतने के लिए रविवार को यहां गुजरात टाइटंस को हराना होगा। धोनी और रोहित शर्मा की तरह खिताब बचाने की उपलब्धि के करीब पहुंचने पर पूछे गए सवाल पर पाटीदार ने कहा कि उनका ध्यान तुलना पर नहीं, बल्कि अपने खेल और टीम के प्रदर्शन पर है।

फाइनल से पहले Rajat Patidar ने भरी हुंकार

उन्होंने कहा, ‘हर कप्तान ट्रॉफी जीतना चाहता है, लेकिन मैं खुद को नहीं बदलता। मैं जैसा हूं, वैसा ही रहना महत्वपूर्ण है। मैंने कभी यह नहीं सोचा कि किसी दूसरे कप्तान ने क्या किया है और मुझे उनकी बराबरी करनी है या नहीं।’ पाटीदार ने कहा कि उनका क्रिकेट सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है और वह हमेशा वर्तमान पर ध्यान केंद्रित रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं आगे या पीछे के बारे में नहीं सोचता। मेरा पूरा ध्यान इस समय फाइनल पर है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।’

रजत पाटीदार से टीम इंडिया के सिलेक्शन के बारे में भी सवाल किया गया। उन्होंने कहा, ‘मैं भारतीय टीम में अपने सिलेक्शन को लेकर बिल्कुल भी नहीं देख रहा हूं।’ बता दें कि रजत पाटीदार भारत के लिए टेस्ट और वनडे में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने तीन टेस्ट और एक वनडे भारत के लिए खेला है।

Rajat Patidar का टीम इंडिया में सफर

पाटीदार का टीम इंडिया के लिए सफर बहुत ही छोटा रहा है। उन्होंने दिसंबर 2023 में वनडे फॉर्मेट में पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था, जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने ओपनिंग की थी मगर वो 16 गेंदों में सिर्फ 22 रन बना सके थे। इसके बाद 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाटीदार को 3 टेस्ट मैच खेलने को मिले थे लेकिन वो तीनों में फेल रहे और 6 पारियों में सिर्फ 63 रन ही बना सके थे। इसके बाद से ही उनकी टीम में वापसी नहीं हुई है।

Leave a Reply