‘आप की अदालत’ में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने उन अफवाहों पर बात की, जिनमें दावा किया गया था कि आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ के सेट पर आलिया भट्ट के साथ उनकी अनबन हुई थी। एक्टर ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि जब उन्होंने पहली बार ये रिपोर्ट्स देखीं तो उन्हें भी हैरानी हुई। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा जोरों पर थी कि YRF स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉबी और आलिया के बीच कहा-सुनी हो गई थी।

आलिया भट्ट संग अनबन पर बॉबी देओल ने बताई सच्चाई
इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के मोस्ट पॉपुलर शो ‘आप की अदालत’ में बॉबी ने आलिया भट्ट संग अपनी लड़ाई के बारे में बात की और सच बताया। लॉर्ड बॉबी ने इस शो में साफ कर दिया है कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और उन्होंने आलिया की प्रोफेशनलिज्म और लगन की तारीफ की है। इन रिपोर्ट्स के बारे में बात करते हुए बॉबी ने बताया कि उन्हें सबसे पहले एक दोस्त के जरिए इनके बारे में पता चला।
‘मुझे भी एक दोस्त ने उस अफवाह का स्क्रीनशॉट भेजा था। मैं भी हैरान रह गया। लोग इतने वेल्ले हैं कि कुछ भी लिखकर कहानी बना देते हैं।’
Khabar Monkey
बॉबी देओल ने आलिया भट्ट की तारीफ
एक्टर बॉबी देओल ने एक्टेस की तारीफ की और उनके साथ काम करने का शानदार अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि आलिया हर काम बहुत ही अच्छे से करती है।
‘आलिया बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं और वह बहुत प्रोफेशनल हैं। वह बहुत मेहनत करती हैं। आलिया उन सभी फाइट सीक्वेंस के लिए भी तैयार थीं जो उन्हें करने थे तो मुझे समझ नहीं आया कि किसने क्या सोचकर ये सब अफवाहें लिखीं। मैं हर किसी को यह साबित करने के लिए घूम नहीं सकता। इसलिए यह सच नहीं है। लोग इंस्टाग्राम से इनफ्लुएंस हो जाते हैं, लेकिन उस पर 90 प्रतिशत कहानियां सही नहीं होतीं।’
बॉबी देओल की आने वाली फिल्में
‘अल्फा’ यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक होने वाली है और यह इस फ्रेंचाइजी की पहली फीमेल सेंट्रिक फिल्म है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम किरदार निभा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की रिलीज डेट में पहले ही कई बार बदलाव हो चुके हैं।
ये भी पढे़ं-












