शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ghaziabad Rain: गाजियाबाद में बारिश बनी काल, घर में भरे पानी में डूबकर 3 साल की मासूम की मौत​

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव ने एक मासूम की जान ले ली. विजय नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में तीन वर्षीय बच्ची घर के अंदर भरे बारिश के पानी में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर […]

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव ने एक मासूम की जान ले ली. विजय नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में तीन वर्षीय बच्ची घर के अंदर भरे बारिश के पानी में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों ने इस हादसे के लिए नगर निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

घर के अंदर भरे पानी में डूब गई मासूम

जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सर्वोदय नगर में जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई थी. सड़कों का स्तर ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुस गया और कई घरों में करीब तीन फीट तक पानी भर गया. इसी दौरान तीन वर्षीय दीप्ती घर के अंदर भरे पानी में गिर गई. उस समय उसके मातापिता घर के ऊपरी हिस्से में पानी निकालने और सामान सुरक्षित करने में लगे हुए थे. जब तक उन्हें बच्ची के पानी में गिरने की जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी. बच्ची को बाहर निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

ये भी पढे़ं

परिजनों का आरोप नगर निगम की लापरवाही ने ली जान

बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए. उनका कहना है कि लंबे समय से इलाके में जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया. लोगों का आरोप है कि सड़कों को ऊंचा कर दिया गया, जबकि नालों और जल निकासी की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, जिससे बारिश का पूरा पानी घरों में भर गया.

हाईवे पर लगाया जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे24 पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

लोनी में भी मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

उधर, लोनी क्षेत्र में भी भारी बारिश के बाद एक और घटना सामने आई. अंकुर विहार एसीपी कार्यालय के पास सड़क पर तेज बहाव के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला. आशंका है कि बारिश के कारण नालों में आए तेज बहाव से शव सड़क तक पहुंच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY