HealthViral

ऑफबीट रोड ट्रिप्स के हैं शौकीन, मानसून में इन 3 जगहों पर जा सकते हैं घूमने

ऑफबीट रोड ट्रिप्स के हैं शौकीन, मानसून में इन 3 जगहों पर जा सकते हैं घूमने

दुनिया में घूमने वालों की कमी नहीं है। किसी को समुद्र किनारे वक्त बिताना पसंद है तो कई हिल स्टेशन पर खूबसूरत वादियों के बीच सुकून के पल बिताना पसंद करता है। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें ऑफबीट रोड ट्रिप्स काफी पसंद होती है। खासकर मानसून के मौसम में इसका मजा और भी दोगुना हो जाता है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो मानसून में ऑफबीट रोड ट्रिप्स के लिए मशहूर हैं। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले झरने, हरे-भरे पहाड़, खूबसूरत वादियां, ऐतिहासिक स्थल और प्राकृतिक खूबसूरती आपके ट्रिप को यादगार बना सकती हैं।

ऑफबीट रोड ट्रिप्स के हैं शौकीन, मानसून में इन 3 जगहों पर जा सकते हैं घूमने
ऑफबीट रोड ट्रिप्स के हैं शौकीन, मानसून में इन 3 जगहों पर जा सकते हैं घूमने

अगर आप भी मानसून में रोड ट्रिप का आनंद उठाना चाहते हैं तो इन 3 जगहों पर जा सकते हैं। मानसून की पहली बौछारों, मिट्टी की सौंधी महक और हरे पहाड़ आपकी यात्रा को और भी यादगार बना सकते हैं। ये जगहें मानसून में और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगती हैं।

1- शिलांग से डॉकी
अगर आप नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो एक बार शिलांग जरूरी जाएं। यहां से डॉकी तक की रोड ट्रिप आपके हसीन यादों में शामिल हो सकती है। यहां रास्ते में आपको मेघालय की खूबसूरती देखने को मिलती है। सफर के दौरान गहरी घाटियां, पहाड़ियां और झरनों का नजारा शानदार होता है। ऐसे में आप मानसून के दौरान यहां पर ड्राइविंग का आनंद उठा सकते हैं।

2- पुणे से भंडारदरा
अगर आप महाराष्ट्र में ऑफबीट रोड ट्रिप्स की तलाश में हैं, तो पुणे से भंडारदरा जा सकते हैं। इस दौरान ड्राइव का जो अनुभव होगा उसे आप शायद ही कभी भूल पाएं। रास्ते में पड़ने वाले झरने, हरियाली और शांत माहौल आपकी हसीन यादों में हमेशा के लिए जुड़ सकता है। शहर की भागदौड़ से दूर एकांत और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच आप खुद को रिफ्रेश महसूस करेंगे।

Khabar Monkey

3- चिकमगलूर से अगुम्बे
अगर आप दक्षिण भारत में खूबसूरत नजारों के बीच अपनी ऑफबीट रोड ट्रिप को यादगार बनाना चाहते हैं तो चिकमगलूर से अगुम्बे ड्राइव का लुत्फ उठा सकते हैं। कर्नाटक के लोग इन रास्तों को अक्सर हरा-भरा स्वर्ग कहते हैं। वहीं, अगुम्बे को दक्षिण भारत का चेरापूंजी कहा जाता है, जहां मॉनसून की बारिश का एक अनोखा अनुभव मिलता है। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले कॉफी के बागान, घने जंगल और हरी-भरी पहाड़ियों के बीच से ड्राइविंग का यह अनुभव शायद ही आप कभी भूल पाएं।


Leave a Reply