Viral

नोएडा सेक्टर 35 में लगी आग, बड़ा हादसा टला

नोएडा सेक्टर 35 मोरना गांव में सुबह-सुबह आग लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर कबाड़ की कोई दुकान थी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं। दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई है और पुलिस भी घटना की सूचना मिलती पहुंच गई पूरे इलाके में धुएं का गुबार छाया हुआ है। आसपास की दुकानों को खाली कराया जा रहा है। यह काफी भीड़भीड़ वाला इलाका है। कुछ लोगों का की यह भी कहना है कि कबाड़ का काफी सामान रखा हुआ है और इस वजह से कोई बड़ी घटना हो सकती है।

Khabar Monkey

नोएडा सेक्टर 35 में लगी आग, बड़ा हादसा टला
नोएडा सेक्टर 35 में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जिस जगह आग लगी है उसके आसपास अस्पताल, कई दुकानें और रिहाईशी की आबादी है। ऐसे में अगर दमकल की गाड़ी मौके पर वक्त पर नहीं पहुंचती तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने जल्दी ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया जिससे आग पर काबू पा लिया गया।

Leave a Reply