Viral

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज,बारिश और आंधी का येलो अलर्ट,गर्मी से मिलेगी राहत

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज से दिल्ली-एनसीआर में मौसम करवट लेने जा रहा है। आईएमडी ने अगले 4 दिनों तक तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना जताई है, जिसके मद्देनजर आज के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम बदलने से क्षेत्र में हीटवेव (लू) का असर कम होगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज,बारिश और आंधी का येलो अलर्ट,गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज,बारिश और आंधी का येलो अलर्ट,गर्मी से मिलेगी राहत

तापमान में दर्ज होगी गिरावट
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बदलाव के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। बीते कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
आईएमडी के मुताबिक, आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने जा रहा है। इसके प्रभाव के चलते आने वाले दिनों में तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे मौसम काफी हद तक सुहावना हो जाएगा।

Leave a Reply