बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं और फैंस का एक्साइटमेंट भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में फिल्म का एक वीडियो रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसी बीच अब बॉबी देओल का एक इंटरव्यू चर्चा में आ गया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने आलिया भट्ट के साथ काम करने का अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया और उनकी जमकर तारीफ भी की।
आलिया और रणबीर के साथ काम करने पर क्या बोले बॉबी देओल?

बॉबी देओल ने बातचीत के दौरान बताया कि वह हमेशा से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों के साथ काम करना चाहते थे। पिंकविला के साथ इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा, “मुझे रणबीर और आलिया दोनों बहुत पसंद हैं और मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था। रणबीर के साथ मैंने ‘एनिमल’ की और अब आलिया के साथ ‘अल्फा’ कर रहा हूं। दोनों के साथ काम करने का मेरा एक्सपीरिएंस शानदार रहा।”
इसे भी पढ़ें:
‘अल्फा’ को लेकर भी जताई खुशी
बॉबी देओल ने फिल्म अल्फा को लेकर भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह काफी शानदार बात है कि इंडिया में ऐसी एक्शन फिल्म बन रही है, जिसमें दो लड़कियां दमदार एक्शन करती नजर आएंगी। उनके मुताबिक, इस तरह की फिल्में बॉलीवुड में कम देखने को मिलती हैं और यही चीज ‘अल्फा’ को खास बनाती है।
आलिया भट्ट की मेहनत के हुए फैन
इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने आलिया भट्ट की मेहनत और तैयारी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “आलिया उन सबसे मेहनती और ईमानदार एक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है। वो सेट पर पूरी तैयारी के साथ आती हैं और हर सीन में पूरी तरह डूबी रहती हैं।”
इसे भी पढ़ें:
एक्शन करना आसान नहीं होता
बॉबी देओल ने आगे बताया कि आलिया ने इससे पहले इस तरह का एक्शन रोल नहीं किया था, लेकिन फिल्म के लिए उन्होंने जबरदस्त मेहनत की। उन्होंने कहा, “उन्होंने इससे पहले इस तरह का एक्शन कभी नहीं किया था, लेकिन शूट के लिए उनकी तैयारी देखकर मैं हैरान रह गया। सेट पर उन्होंने अपना पूरा दम लगा दिया, क्योंकि एक्शन करना आसान नहीं होता।” अब बॉबी देओल के इस बयान के बाद फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म अल्फा को लेकर और भी ज्यादा बढ़ गई है।
Khabar Monkey





